Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding: सगाई और मेहंदी सेरेमनी के बाद, आज इटली के लेक कोमो में आज एक-दूसरे के हो जाएंगे दीपवीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दिन आखिरकार आ ही गया है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 14, 2018 8:50 AM IST

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding: सगाई और मेहंदी सेरेमनी के बाद, आज इटली के लेक कोमो में आज एक-दूसरे के हो जाएंगे दीपवीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दिन आखिरकार आ ही गया है। यह दोनों 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। आज यानी 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की शादी इटली में लेकिन कोणकनी स्टाइल में होगी। 12 नवंबर की परिवार और कुछ खास दोस्तों के सामने फूल मुड्डी और सगाई की रस्म हुई। इस सेरेमनी के दौरान कुल 40 खास लोगों मौजूद रहे। खबर के मुताबिक, शादी से पहले शुरू हुई रस्में में दीपिका सफेद रंग की ड्रेस में बहुत खुबसूरत लग रही थी। तो वहीँ रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। कल हुए संगीत सेरेमनी में दीपिका और रणवीर एक दुसरे के साथ और परिवार के साथ जमकर डांस भी किया।

#DeepVeerKiShaadi: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की इटली में हुई सगाई, कोंकणी रीति-रिवाज के साथ पूरी हुई रस्म

अपनी शादी को लेकर ना सिर्फ दीपिका और रणवीर बल्कि वहां पर मौजूद सभी परिवार वाले काफी उत्साहित थे। संगीत सेरेमनी के बाद रात को दीपिका की मेहंदी की रस्म अदा की गई। दोनों की मेहंदी सेरेमनी विलाल डेल बेलबियानेलो में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। बात दें, संगीत के कार्यक्रम के लिए सिंगर हर्षदीप कौर भी अपने पति के साथ इटली पहुंच चुकी हैं के कार्यक्रम में चार-चांद लगाने सिंगर हर्षदीप कौर भी अपने पति के साथ इटली पहुंच चुकी हैं।

शादी के दौरान दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गिफ्ट ना लाने का अनुरोध किया हैं। अगर फिर भी वो उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं तो वह पैसा डोनेशन में खर्च करने का अनुरोध किया है। बात दें, इन दोनों की शादी के 30 से 40 लोग शामिल होने की खबर सामने आई हैं। दीपिका और रणवीर शानदार शादी के बाद 18 नवंबर को इटली से भारत लौटेंगे। इसके बाद यह दोनों अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन होगा तो वहीँ मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन दिया जाएगा।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे