#RIPRishiKapoor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने बीते दिन इरफान खान के रूप में एक बड़ा झटका झेला था। इरफान खान को मंगलवार के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। इरफान खान की मृत्यु के गम से अभी बॉलीवुड उबर भी नहीं पाया था कि कलाकार ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर ने सबको चौंकाकर रख दिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार ऋषि कपूर को बीती रात ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उनकी मृत्यु की खबर सामने आ गई।
कलाकार ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड शोक में है और किसी के पास अपना दर्द जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने साथी कलाकार ऋषि कपूर की मृत्यु पर शोक जताया है और कहा है कि वो इस खबर को सुनने के बाद टूट से गए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'वो चला गया... ऋषि कपूर अब नहीं रहे... उनकी कुछ देर पहले ही मृत्यु हो गई है। मैं बर्बाद हो गया हूं....'
T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक में लगभग साथ ही साथ अपना करियर शुरू किया था। उस दौरान दोनों कलाकारों ने कई सारी फिल्में एक साथ की थीं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद भी आती थी। ऋषि कपूर का मानना था कि अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले दौर में वो फिल्में करते रहे और दर्शक उन्हें प्यार करते रहे ये बहुत बड़ी बात थी क्योंकि उस दौर में दर्शक एक्शन फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते थे। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दोस्ती के बारे में मीडिया ने कभी भी बहुत खुलकर नहीं लिखा लेकिन इनके बीच कैसा रिश्ता था वो बिग बी के ट्वीट से समझा जा सकता है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates