शाहरुख खान की फिल्म जीरो इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियों में है। 2 नवंबर को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने बड़े इवेंट के साथ ही फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज कर दिया। कुछ मिनटों पहले रिलीज इस ट्रेलर को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म जीरो का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा हैं। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी अपने दोस्त शाहरुख खान का साथ देते हुए फिल्म जीरो को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के सलमान खान ने अलग तरीका अपनाया हैं। सलमान खान जब जा रहे थे तो उन्होंने अल्पविकसित लोगों को देख इसके बाद उन्होंने अपनी गई रोकी और उन्हें फिल्म जीरो को प्रमोट करने के लिए कहा। इसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आ रहा हैं।
SALMAN KHAN Gave us Food and told to promote #Zero : Dwarf People.@iamsrk & @BeingSalmanKhan are True Friends. #HappyBirthdaySRK #HappyBirthdayShahRukhKhan pic.twitter.com/IIV5ct0kVb
— RahuL Choudhury (@Rahul_SRKians) November 2, 2018
Trust @BeingSalmanKhan to be all heart.... On the sets of #Bharat he met these fans and told them to promote #Zero pic.twitter.com/6hh32b6CHM
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) November 2, 2018
सलमान खान से मिलकर अल्पविकसित लोगों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान से मिलने की ख़ुशी जाहिर करते हुए वो बताते हैं- 'सलमान ने हमे एक गली में देखा, इसके बाद उन्होंने अपनी गाडी रोकी। सलमान खुद हमसे मिलने आगे आए और उन्हें ने हमे खाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने हमसे गुजारिश करते हुए कहा की शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज होने वाली हैं और इस फिल्म को प्रमोट करें।
वैसे यह पहली बार नहीं हैं जब सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म का प्रमोशन इस तरह से किया हो। इससे पहले भी फिल्म रईस के दौरान सलमान जमकर प्रमोशन करते नजर आए थे। शाहरुख खान के अलावा आमिर खान की फिल्मों के भी पोस्टर और ट्रेलर सलमान खान शेयर और ट्विट करते नजर आ चुके हैं। खैर, बात अगर फिल्म जीरो की करें तो, फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। और तो और सलमान खान भी फिल्म में केमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 21 दिसंबर, 2018 रखी है।