डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले सारा को मिली एक और फिल्म, 'प्यार का पंचनामा' के इस एक्टर के साथ करेंगी रोमांस

सारा अली खान बहुत जल्द फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड के कदम रखने जा रही हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 2, 2018 5:14 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान बहुत जल्द फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड के कदम रखने जा रही हैं। साथ ही वो फिल्म सिम्बा में भी नजर आने वाली हैं। सारा की अभी तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं लेकिन उनकी डिमांड किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकी इन दोनों फिल्मों के अलावा सारा अली खान ने एक और फिल्म साइन कर ली हैं। फिल्मफेयर रिपोर्टस के मुताबिक, 'सारा अली खान केदारनाथ और सिम्बा की शूटिंग पूरी करने के बाद बिग बजेट फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। इस फिल्म में वो 'प्यार का पंचनामा' फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली डॉयरेक्टर कर रहे हैं।'

जमकर मना सारा अली खान का बर्थडे, मां अमृता सिंह, भाई इब्राहीम, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के अलावा ये सेलेब्स भी दिखे

मिली जानकारी के मुताबिक, इम्तियाज अली फिल्म में कार्तिक आर्यन के ओपोजिट नए चेहरे की तलाश में थे। जब उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर देखा तो वो सारा के एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद वो सारा के पास गए उन्होंने खुद अपने फिल्म की स्क्रिप्ट सारा को सुनाई और फिल्म के लिए अप्रोच किया। अब मिल रहे खबरों के मुताबिक, इम्तियाज अली ने अपनी आगामी फिल्म के लिए सारा को साइन कर लिया है। अब फिल्म की पूरी टीम फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रही हैं और जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने वाली हैं।

वैसे आपको बता दें, यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में सारा और कार्तिक की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह दोनों फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। बात अगर 'केदारनाथ' की करे तो इस फिल्म में सारा के ओपोजिट सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 30 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सारा सिम्बा में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 28 नवंबर तक रिलीज हो सकती है।