बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अपने मजाकिया अंदाज में अपने बेबाक विचारों को रखने के लिए जाने जाते हैं। मौका मिलने पर वो कई बार इस बात के साबित कर चुके हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर के सीईओ जैक डार्सी को अपनी बातों से हैरानी में डाल दिया है। बता दें कि, इस समय जैक भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसी दौरान उनको मुंबई में शाहरूख खान से मिलने का मौका मिला। इस मुलाकात के दौरान शाहरूख ने जैक को काफी प्रभावित किया।
उस मुलाकात के बाद जैक ने ट्विट करके जानना चाहा कि इस मुलाकात के बाद क्या शाहरूख की लोकप्रियता और बढ़ गई है। जैक के इस सवाल का जवाब शाहरूख ने बड़े ही मजाकिया लहजे से दिया। शाहरूख ने ट्विट करके लिखा कि, वो पहले से ही काफी फेमस है लेकिन अगर उनके बार में कोई यह कह रहा है कि मेरे फैंस कम हो रहे हैं तो कोई आपको फेक न्यूज बता कर गुमराह कर रहा है।
@iamsrk u up?
— jack (@jack) November 14, 2018
Up and Ready. And shockingly on time...if anybody has warned u about my tardiness they r just spreading ‘fake news...’ https://t.co/LE9ybOyJ3K
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 14, 2018
@iamsrk knock knock pic.twitter.com/1srdqFiy3O
— jack (@jack) November 14, 2018
Today @jack made me realise with his calm demeanour & composed, nearly meditative mindset...’that all Work and no Pray, would make Jack a dull boy.” Thx for dropping in & also team @Twitter for a lively evening. Have a happy stay in India. pic.twitter.com/melFfe8NKJ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 14, 2018
जैक से हुई मुलाकात के बारे में भी शाहरूख ने सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे, और तारीफ करते हुए कहा कि उनको जैक का शांत स्वभाव काफी पसंद आया।शाहरूख ही नहीं बल्कि इनके फैंस को भी दोनों के बीच की ये बातचीत काफी पसंद आ रही है। कहा जा रहा है कि शाहरूख औऱ जैक ने काफी अच्छा समय एक साथ बिताया है इस दौरान शाहरूख ने जैक को अपनी आगामी फिल्म जीरो के बारे में भी बताया।
बता दें कि शाहरूख खान की फिल्म जीरो क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
Subscribe Now
Enroll for our free updates