शाहरुख खान ने दीपिका-रणवीर को दी बधाई, प्रियंका-निक की शादी के सवाल को किया नजरअंदाज

एक वक्त था जब शाहरुख-प्रियंका एक दुसरे से काफी करीब थे।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 3, 2018 9:24 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शुक्रवार यानी 2 नवंबर को अपना 53 वां बर्थडे मनाया। शाहरुख ने अपने बर्थडे सेलिब्रिट करते हुए अपनी आगामी फिल्म जीरो का ट्रेलर भी लॉन्च किया। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा- 'दीपिका पादुकोण को मेरा बहुत प्यार। भगवान उन्हें सारी खुशियां दे।‘ इसके बाद उन्होंने कहा- ‘जब मैंने उनके शादी के बारे में सूना इसके तुरंत बाद मैंने उन्हें कॉल किया। उनको कहा जैसे मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हूं वैसे ही वो भी रहें। आप दोनों को मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार।‘ वैसे इस दौरान शाहरुख खान प्रियंका-निक की शादी के सवालों को टालते हुए नजर आए।

Zero Trailer Celebs Reaction: आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित तक इन सितारों को पसंद आया शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर

वैसे आपको बता दें, एक वक्त था जब शाहरुख-प्रियंका एक दुसरे से काफी करीब थे। इन दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में किसी से छिपी नहीं हैं। जैसे ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को इस खबर की भनक लगी तो उन्होंने पति शाहरुख को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया। इसके बाद शाहरुख-प्रियंका कभी भी एक फिल्म में काम करते हुए नजर नहीं आए। कुछ वक्त तक एक दुसरे के साथ रहने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। आखिरी बार साल 2011 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म डॉन में दिखी थी। इसके बाद यह जोड़ी कभी भी एक साथ फ़िल्मी पर्दे पर नजर नहीं आई।

खैर, बात अगर फिल्म फिल्म जीरो की करें तो, फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनका नाम बउआ सिंह हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का भी लीड रोल में हैं। जीरो को आनंद एल राय ने निर्देशित किया हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को दर्शकों के सामने होगी।