बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं। शाहरुख ने अपने बर्थडे पर फैन्स को बड़ा तौफा देते हुए अगली फिल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर लॉन्च करने का वादा किया हैं। साथ ही उनके परिवार वाले भी उनका जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए एक फोटो सामने आया हैं। इसमें गौरी खान अपने पति शाहरुख खान को केक खिलाते दिखी दे रही हैं। शाहरुख और गौरी की यह प्यारी तस्वीर वाली शाहरुख खान के करीबी दोस्त और फिल्म मेकर्स करण जौहर ने की हैं। आपको यह भी बता दें, शाहरुख खान की बर्थडे की ये सबसे पहली फोटो है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। करण जौहर ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेअर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैपी बर्थडे भाई'। इस कैप्शन के साथ करण जौहर ने उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'zero तुम्हारी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो'।
Fed cake to wife...Met my family of fans outside Mannat...now playing Mono Deal with my lil girl gang! Having a Happy Birthday. Thank u all...for this amazing love. pic.twitter.com/8IthQY3cxQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2018
फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया हैं। आपको बता दें, शाहरुख खान आज दोहरा जश्न मना रहे हैं दोहरा जश्न एक तो उनका बर्थडे हैं और दूसरा मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च होने वाला हैं। फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च के लिए फिल्म की टीम ने मुंबई के वडाला में स्थित आइमैक्स थिअटर को बुक कर लिया हैं। खबर के मुताबिक, अभी से थिअटर के बाहर फैन्स की भीड़ देखने को मिल रही हैं। 'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च में कुछ ही घंटे बाकी हैं। जिसके चलते शाहरुख खान के फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आनंद एल राय ने फिल्म को निर्देशित किया हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।