'जीरो' ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म के पोस्टर से जुड़ा विवाद, लगा ये आरोप

शाहरुख खान की बिग बजेट फिल्म जीरो का ट्रेलर 2 नवंबर को फाइनली रिलीज हो गया है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 2, 2018 7:00 PM IST

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान की बिग बजेट फिल्म जीरो का ट्रेलर 2 नवंबर को फाइनली रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान बउआ सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी एहम भूमिका में दिखेंगी। लेकिन अब इस फिल्म से नया विवाद जुड़ता नजर आ रहा हैं। जीरो का ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म के एक पोस्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर कही और से चोरने का आरोप लग रहा हैं। दरअसल, सामने आए एक पोस्टर में शाहरुख खान बौने और कैटरीना कैफ लंबी नजर आ रही हैं। साथ ही कैटरीना पोस्टर में शाहरुख को किस करती नही नजर आ रही हैं। रिलीज हुए इस पोस्टर के बारे में कहा जा रहा हैं कि यह पोस्टर बेल्जियम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अनहोम ला होटर’ से चोरी किया हुआ हैं।

सलमान खान ने निभाई दोस्ती, इस अंदाज में शाहरुख खान की 'जीरो' का किया प्रमोशन, देखे वायरल वीडियो और तस्वीर

बेल्जियम की फिल्म ‘अनहोम ला होटर’ के पोस्टर में भी हिरोइन लगभग कैटरीना कैफ के अंदाज में हीरो के तरफ झुकी हुई नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ की तरह हिरोइन ने भी रेड कलर का ड्रेस पहन रखा हैं। ‘अनहोम ला होटर’ का पोस्टर और फिल्म जीरो का पोस्टर एक दुसरे से काफी प्रभावित लग रहा हैं। देखें ये पोस्टर-

निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज करने से पहले फिल्म का पोस्टर दर्शकों के लिए जारी किया था। अब इसको लेकर नया विवाद शुरू हो गया हैं। खैर. आपको बता दें, मुंबई में बड़े इवेंट के साथ फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया गया हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली हैं।