भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म का प्रमोशन इस समय जोरदार तरीके से किया जा रहा है और मुख्य कलाकार जगह-जगह जाकर इसे प्रमोट कर रहे हैं। हालांकि ऐसे खुशी के समय में 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।
{इसे भी पढ़ें- 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस अनुमान: ऋतिक रोशन की 85 करोड़ की फिल्म पहले दिन कमाएंगी इतनी करोड़, जमकर लूटेगी वाहवाही}
मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार इस समय ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और यही कारण है कि इतनी सी उम्र में उनके ऊपर बायोपिक का निर्माण हुआ है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में आनंद कुमार ने बताया है कि वो जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे हैं। आनंद कुमार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया, ‘मुझे खुशी है कि मैं जीवित रहते अपनी बायोपिक फिल्म देख पाऊंगा।’
आनंद कुमार के अनुसार, ‘कुछ समय पहले मुझे सुनने में परेशानी होने लगी थी और जब मैंने अपना चेकअप कराया तो मुझे पता चला कि मैं अपनी सुनने की 80-90 प्रतिशत योग्यता खो चुका हूं। जब साल 2014 में मैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रहा था तब डॉक्टर्स ने बताया कि मुझे ब्रेन ट्यूमर की समस्या है।’ आनंद कुमार के अनुसार, उनके 2014 के छात्रों को इस परेशानी की जानकारी थी।
{इसे भी पढ़ें- काश! इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को 'न' नहीं कहते ऋतिक रोशन, तो कुछ और ही होता 'सुपर 30' स्टार का स्टेट्स}
फिल्म 'सुपर 30' का निर्देशन विकास बहल ने किया है, जो 'क्वीन' जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर पर कुछ समय पहले एक महिला ने गलत व्यवहार का आरोप लगाया था लेकिन वो इस आरोप से बाइज्जत बरी होकर आ चुके हैं। इसी के बाद 'सुपर 30' के निर्माताओं ने उन्हें डायरेक्टर का क्रेडिट दिया है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टीवी अदाकारा मृणाल भी दिखाई देंगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates