सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। यह तस्वीर फिल्म सिम्बा के सेट से ली गई हैं। इस फोटो में सारा अली खान एक्शन स्टंट करती नजर आ रही हैं। सामने आई यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस फोटो में सारा अली खान टशन में चलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान सारा के सामने एक शख्स बाइक पर सवार हुए दिख रहा है। इस तस्वीर के सामने आते ही यह भी साबित हो गया हैं की फिल्म में सारा न सिर्फ रोमांस बल्कि एक्शन सीन भी करती नजर आने वाली हैं। वैसे आपको बता दें, सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो के साथ सारा ने कैंप्शन लिखा हैं- 'रोहित शेट्टी की हीरेइन…'
फिल्म सिम्बा ने सारा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। बात दें, सारा इनदिनों काफी बिजी हैं। इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। अभी तक सारा की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं लेकिन वो एक के बाद एक फिल्म साइन करती हुई नजर आ रही हैं। सारा बहुत जल्द फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म के तुरंत बार सारा रणवीर के साथ फिल्म सिम्बा में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग फ़िलहाल चल रही हैं।
केदारनाथ और सिम्बा के अलावा सारा बहुत जल्द इम्तियाज अली की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सारा को बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के ओपोजिट साइन कर लिया हैं। फ़िल्मी पर्दे पर पहली बार कार्तिक और सारा की जोड़ी नजर आएंगी।