स्पाइडर मैन, थॉर, आयरन मैन जैसे सुपरहीरोज को गढ़ने वाले सुपरहीरोज के जनक स्टेन ली का निधन हो गया। खबर के मुताबिक, मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली ने सोमवार को अंतिम सांस ली। स्टेन ली की बेटी जेसी ली ने अपने पिता के दुखद निधन की पुष्टि की है। वह 95 साल के थे। पिछले कुछ समय से स्टेन ली कई बीमारियों से पीड़ित थे। अमेरिका में कॉमिक बुक संस्कृति का चेहरा माने जाने वाले स्टेन ली ने अस्पताल में सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। बात दें, स्टेन ली ने अपने अलग अंदाज से साल 1960s में कॉमिक की दुनिया में क्रांति ला दी थी। पहली बार साल 1960 में उन्होंने कल्पना से सुपर हीरो बनाए।
इसके बाद स्पाइडर मैन, थॉर, आयरन मैन जैसे सुपरहीरोज युवाओं की पहली पसंद बनकर रह गई। वो एक राइटर और एडिटर के तौर पर काम करते थे। साथ ही साल 1938 में उन्होंने डीसी कॉमिक्स नाम की कंपनी द्वारा डिटेक्टिव कॉमिक्स लॉन्च किया।
28 दिसंबर 1922 को स्टेन ली का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। साल 2010 में एनपीआर न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्टेन ली ने कहा था- 'सुपर हीरो के निजी जीवन को दिखाना काफी दिलचस्प होता हैं। साथ ही यह भी बहुत मजेदार होगा कि सुपरहीरो भी इंसान हैं। पिछले दिनों स्टेन ली मीटू मूवमेंट के कारण सुर्खियों में आए थे। बीते दिनों एक मसाज थेरेपिस्ट ने उन पर यौन दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मसाज थेरेपिस्ट ने उन पर आरोप लगाते हुए लिखा था दो घंटे के लिए मुझे स्टेन के मसाज के लिए बुक किया था। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ यौन दुर्व्यवहार किया। उस दौरान उन्होंने महिला ने इस डार से पुलिस में कंप्लेन नहीं की थी क्यों की उनकी नौकरी चली जाती। लेकिन मीटू मूवमेंट के बाद महिला खुल कर स्टेन ली के विरोध में सामने आई थी।
बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
Subscribe Now
Enroll for our free updates