बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर के मुताबिक, अहान शेट्टी बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करेंगे। जी हां, इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसको कंफर्म किया है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- 'IT'S OFFICIAL... Sajid Nadiadwala ropes in director Milan Luthria for Ahan Shetty’s debut... An official remake of #Telugu hit #RX100.' इसके बाद यह साफ हो गया हैं की सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म आर एक्स 100 से डेब्यू करने जा रहें है। यह एक साउथ की रीमेक फिल्म हैं। अहान को साजिद नाडियाडवाला लॉंच कर रहें है। साथ ही मिलन लूथारिया इसको निर्देशित करेंगे।'
टाइगर श्रॉफ के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं अहान शेट्टी, ये 5 बातें हैं पक्का सबूत
IT'S OFFICIAL... Sajid Nadiadwala ropes in director Milan Luthria for Ahan Shetty’s debut... An official remake of #Telugu hit #RX100. pic.twitter.com/AliZIgcFCS
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 15, 2018
बात दें, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अहान कथित गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर एक दुसरे के साथ ईवनिंग आउटिंग करते नजर आते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी की अहान और तानिया श्रॉफ कई दिनों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। वैसे आपको बता दें, सोशल मीडिया पर इन दोनों को काफी पसंद किया जाता है। यह दोनों जभी एक साथ दिखते हैं तो मीडिया में सुर्खियां बन जाती हैं। और तो और सुनील शेट्टी भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर कंफर्म किया था कि अहान की गर्लफ्रेंड है तानिया श्रॉफ।
अहान शेट्टी से पहले साल 2015 में उनकी बहन अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी फिल्म का नाम 'हीरो' था। इस फिल्म को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म ने अथिया शेट्टी के अपोजिट सूरज पंचोली नजर आए थे। फिल्म 'हीरो' को प्रमोट करते हुए सलमान खान फिल्म में एक गाना गाते हुए भी दिखे थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दर्शकों को फ़िल्मी पर्दे पर अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली की जोड़ी बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी। लेकिन अब अहान शेट्टी अपनी किस्मत बॉलीवुड में अजमाना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं अहान शेट्टी उनकी किस्मत बॉलीवुड में चमक जाए।
Subscribe Now
Enroll for our free updates