Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

‘सुपर 30’ क्विक मूवी रिव्यू: दर्शकों को बांधे रखती है ऋतिक रोशन की दमदार अदाकारी

फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है और पहले भाग में दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जानिए फिल्म इंटरवल तक दर्शकों को क्या-क्या ऑफर करती है...

By: Rahul Sharma  |  Published: July 12, 2019 1:09 PM IST

‘सुपर 30’ क्विक मूवी रिव्यू: दर्शकों को बांधे रखती है ऋतिक रोशन की दमदार अदाकारी
Super 30 | Hrithik Roshan |

आनंद कुमार को आज देश में कौन नहीं जानता है ? बिहार का एक ऐसा गणितज्ञ जिसने 'सुपर 30' कोचिंग क्लासेज की स्थापना की और गरीब बच्चों को देश के सर्वोच्च संस्थानों में पहुंचाने का जिम्मा उठाया। आनंद कुमार साल में 30 बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें सफल बनाने में अहम योगदान देते हैं। बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार पर्दे पर निभाने का जिम्मा उठाया है। ऋतिक रोशन को दर्शकों ने आजतक केवल ग्लैमरस और अर्बन व्यक्ति के किरदारों में देखा है लेकिन 'सुपर 30' में उन्होंने कैसा काम किया है, आइए जानते हैं...

{इसे भी पढ़ें- ऋतिक की ‘सुपर 30’ को देखने के बाद गदगद हुए पापा राकेश रोशन, कहा ‘ये तो मास्टरपीस...’}

फिल्म 'सुपर 30' सीधे पते की बात कहती है। निर्देशक विकास बहल पहले सीन से ही दर्शक को आनंद कुमार की जिंदगी से रूबरू करा देते हैं और आपको पता चल जाता है कि यह इंसान गरीब बच्चों के लिए कुछ करना चाहता है। फिल्म में ऋतिक रोशन की अपने स्टूडेंट्स के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देती है, जो शक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ती है। अदाकारा मृणाल ठाकुर की बात की जाए तो वो स्क्रीन पर एवरेज ही नजर आती है। ऋतिक रोशन के साथ उनकी केमिस्ट्री भी कुछ खास प्रभावित नहीं करती है। पंकज त्रिपाठी जो कि एक एजुकेशन मिनिस्टर के किरदार में दिखाई दिए हैं, उन्होंने शानदार काम किया है। उनकी अदाकारी पर आपको तालियां बजाने का मन करता है। लल्लन सिंह के किरदार में आदित्य श्रीवास्तव दर्शकों को खूब लुभाते हैं।

{इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ देखकर रोने लगी जोया अख्तर, जानिए कारण}

पहले भाग में अगर फिल्म के कैमरावर्क की बात की जाए तो उसमें अनय गोस्वामी ने प्रभावित किया है। फिल्म का कैमरावर्क काफी अच्छा है, जो फिल्म को मदद करता है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी को एक स्तर ऊपर उठा देता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दूसरे भाग में ऋतिक रोशन अपना जादू बरकरार रख पाते हैं या नहीं ? आप फिल्म के दूसरे भाग का हाल जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ हिन्दी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...