फिल्म 'सुपर 30' में आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे ऋतिक रोशन इन दिनों आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट से बेहद खुश हैं। इस परीक्षा में आनंद कुमार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऋतिक रोशन ने सभी विधयर्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो इन छात्रों से मिलने की चाह रखते है।
{इसे भी पढ़ें- यंग ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस की तस्वीर हुई वायरल, क्या आपने देखी?}
सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'सुपर 30 एक ऐसी सच्चाई है जो हर साल लोगों को चौंकाती है। हर साल की तरह इस साल भी आनंद कुमार के छात्रों ने धमाल मचाया है। मैं इन सभी सफल छात्रों से मिलना चाहूंगा।'
Super 30 is a reality which takes place every year. It’s not a celebration of the past. Kudos to this year’s students! I would love to meet all of them. ?? https://t.co/7z2Nh8ckBw
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 15, 2019
आनंद कुमार के नवीनतम 'सुपर 30' बैच में से 18 छात्रों ने सफलतापूर्वक आईआईटी एंट्रेंस परीक्षा पास कर ली है और कई सारे छात्रों को एनआईटी में जगह मिल गयी है, यह दोनों ही देश के प्रमुख इंस्टिट्यूट है। इस खबर के सामने आते ही ऋतिक रोशन अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दे डाली।
फिल्म 'सुपर 30' के माध्यम से ऋतिक और आनंद कुमार के छात्र निश्चित रूप से एक अटूट बंधन में बंधते हुए नजर आ रहे है। आनंद कुमार की कोचिंग में पढ़ चुके छात्रों को सुपर 30 में ऋतिक रोशन का अवतार काफी पसंद आया है और उन्होंने अभिनेता की खूब तारीफ की है।
{इसे भी पढ़ें- 'सुपर 30' रिलीज से पहले आनंद कुमार का बड़ा खुलासा, ऋतिक रोशन को लेकर कई ये दिलचस्प बात}
ऋतिक ने फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिनेता को स्क्रीन पर देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वो ऋतिक रोशन हैं। यहां तक कि खुद आनंद कुमार को ऋतिक रोशन का अवतार काफी पसंद आया है और उन्होंने कलाकार की जमकर तारीफ की है। फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को बहुत सारी उम्मीदें हैं और यह उन उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates