सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: भारतीय वायु सेना ने लिया पुलवामा आतंकी हमले का बदला तो अजय-अक्षय सहित पूरे बॉलीवुड का सीना हुआ 56 इंच का, देखें ट्वीट

बीती रात भारतीय वायुसेना ने जैश के आतंकी अड्डे पर हमला किया।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 26, 2019 1:38 PM IST

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे। इन जवानों की मृत्यु ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और हर भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री मोदी से इन जवानों की मृत्यु का बदला लेने को कह रहा था। सरकार ने पूरे भारत को यह आश्वासन दिया था कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और जल्द ही इसका बदला लिया जाएगा।

सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: मोहित रैना, करणवीर बोहरा और श्रुति सेठ ने किया भारतीय वायु सेना को सलाम, देखें ट्वीट

26 फरवरी की सुबह देश की रगो में जोश भर देने वाली खबर सामने आई और बताया गया कि भारतीय वायु सेना ने सीआरपीएफ जवानों की मृत्यु का बदला ले लिया है। सोमवार की रात भारतीय वायु सेना ने बावाकोट में चल रहे जैश के बड़े आतंकी ठिकाने पर हमला किया और उसे तहस-नहस कर दिया।

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारतीय वायुसेना ने ये हमला खुफिया जानकारियों के आधार पर किया था। भारत को जैश के इन आतंकी अड्डों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

भारतीय सेना की बहादुरी को पूरे देश ने सलाम किया है और लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट आ रहे हैं। इन ट्वीट्स में बॉलीवुड सितारों के ट्वीट भी शामिल हैं, जो भारतीय वायुसेना की सराहना कर रहे हैं। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार सभी बॉलीवुड सितारों ने वायुसेना की तारीफ की है और उनके जज्बे को सलाम किया है।

जहां अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘मुझे भारतीय सेना पर गर्व है, जिसने आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। अंदर घुसो और मारो... अब चुप रहने का वक्त नहीं है।’ वहीं अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘भारतीय सेना को सलाम है।’

आप सितारों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं:

भारतीय सेना के जज्बे ने पूरे देश में जोश भर दिया है और हर कोई आतंकियों से यही पूछ रहा है कि “हाउ-इज-द-जोश।” आपका इस पूरे विषय पर क्या सोचना है, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...