बॉलीवुड सितारों के कई सारे चाहने वाले होते हैं, यह हम सबको पता है। कई बार इन चाहने वालों की दीवानगी इस हद तक बढ़ जाती है कि ये अपने पसंदीदा स्टार को पाने के लिए किसी भी सीमा को पार कर जाते हैं। हमने ऐसे कई किस्से सुने हैं और इस तरह के फैन का ताजा शिकार हैं अपने 'कलंक' कलाकार वरुण धवन, जिन्हें एक फीमेल फैन ने धमकी दी है।
{इसे भी पढ़ें- वरुण धवन और सारा अली खान ने शुरू की ‘कुली नं. 1’ की तैयारी, इस दिन आएगा फर्स्ट लुक}
अगर पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन को एक लड़की ने यह धमकी दी है कि अगर वो उनसे नहीं मिल पाती है तो वो नताशा दलाल को हानि पहुंचाएगी। सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया है कि, ‘एक फीमेल फैन ने वरुण धवन के घर के बाहर काफी देर से घूम रही थी लेकिन वो कलाकार से मिल नहीं पाई। वरुण जब भी अपने फैन्स को घर के बाहर या कहीं और देखते हैं तो उनसे मुलाकात करते हैं और सेल्फी भी देते हैं लेकिन वो घर पर थे नहीं।'
'जब वरुण धवन लौटे तो इस फीमेल फैन ने यह जिद करनी शुरू कर दी कि वो उनसे मिलना चाहती है। वरुण दिनभर के काम से काफी थक गए थे और आराम करना चाहते थे। हालांकि लड़की वरुण धवन से मिले बिना जाना नहीं चाहती थी, इसलिए उसने पहले तो अपने आपको नुकसान पहुंचाना शुरू किया। जब वो अपनी इन हरकतों के बाद भी वरुण धवन से नहीं मिल सकी तो वो लगातार कहने लगी कि ‘मैं नताशा मैम को चोट पहुंचाऊंगी।’’
{इसे भी पढ़ें- विक्की कौशल से हुए ब्रेक-अप से दुखी नहीं हैं हरलीन सेठी, इस हीरो संग डांस कर कहा, ‘सब फर्स्ट क्लास है...’}
जब वो लड़की इतने ड्रामे के बाद भी घर के बाहर से नहीं गई तो वरुण धवन चौकन्ने हो गए। क्योंकि लड़की लगातार यह कह रही थी कि वो नताशा को चोट पहुंचाएगी, तो वरुण ने तुरंत ही पुलिस से सम्पर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। वरुण धवन की तरफ से अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates