Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड अदाकारा का दावा, ‘आदित्य पंचोली ने कार में किया रेप और फिर करते रहे ब्लैकमेल’

बॉलीवुड अदाकारा ने दावा किया है कि कलाकार ने नशे की हालत में उनका रेप किया... पढ़िए पूरा स्टेटमेंट

By: Rahul Sharma  |  Published: July 3, 2019 4:02 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा का दावा, ‘आदित्य पंचोली ने कार में किया रेप और फिर करते रहे ब्लैकमेल’
Aditya Pancholi

बीते हफ्ते ही बॉलीवुड कलाकार आदित्य पंचोली को मुंबई पुलिस ने एक रेप केस में गिरफ्तार किया है और उन पर 376, 328, 384, 342, 323, 506 धाराओं के तहत मामला चलाया गया है। जिस बॉलीवुड अदाकारा ने आदित्य पंचोली पर बालात्कार करने का आरोप लगाया है, उसका दावा कि कलाकार ने उसे जबरदस्ती काफी समय तक अपने साथ रखा। आदित्य पंचोली ने इन सारे आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि उन्हें गलत तरह से इस मामले में फंसाया जा रहा है।

मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बॉलीवुड अदाकारा का स्टेटमेंट छापा है, जिसमें उसने पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी है। अदाकारा ने यह स्टेटमेंट 26 जून 2019 को मुंबई स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2004 में जब मैं मुंबई में आई थी तो मेरा सपना था कि मैं एक बड़ी अदाकारा बनूं। उसी साल मेरी मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई जो उस समय 38 साल के थे और मुझसे लगभग 22 साल बड़े...। मैं एक होटल में अपने दोस्तों के साथ रहती थी और उनकी शादी हो चुकी थी।’

‘साल 2004 में ही एक पार्टी के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। पार्टी में जब मैंने कुछ ड्रिंक्स पी ली, उसके बाद मुझे कुछ अजीब सा लगने लगा। मुझे यह अहसास हुआ कि उन्होंने मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया है। जब पार्टी खत्म हो गई तो उन्होंने मुझसे कहा कि चलो मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं। उन्होंने घर जाते समय यारी रोड पर कार रोक ली और मेरे साथ जबरदस्ती की। उन्होंने मेरे कुछ फोटोज भी लिए जिनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।

‘जब हम अगली बार मिले तो उन्होंने मुझसे कहा कि अब हम लोग पति-पत्नी जैसा रिश्ता शेयर करते हैं और हम रहेंगे भी वैसे ही। मैंने उनको कहा कि वो मेरे पिता की उम्र के हैं और मैं अपनी उम्र के इंसान के साथ शादी करना चाहती हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे वो तस्वीरें दिखाई जो मेरी इजाजत के बिना ली गई थीं और मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे धमकी दी कि वो ये तस्वीरें दूसरों को दिखाएंगे। उस समय मैं काफी छोटी थी और मुंबई में भी मेरा कोई नहीं था। उन्होंने मेरा फायदा उठाया।’ अदाकारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कलाकार पर मार-पीट करने का भी आरोप लगाया है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...