Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

YashRaj Films के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

जानिए क्या है पूरा मामला कि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के यशराज बैनर पर 100 करोड़ रुपये का केस हो गया है ?

By: Rahul Sharma  |  Published: November 21, 2019 1:51 PM IST

YashRaj Films के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
Happy birthday, Aditya Chopra! 5 lesser known facts about the invincible star director

मुंबई पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की धोखधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ यह मामला इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसायटी ने दर्ज कराया है और कहा है कि यशराज फिल्म्मस म्यूजिक कम्पोजर्स, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को रेडियो स्टेशन, दूरसंचार कम्पनियों और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से रॉयल्टी नहीं वसूलने दे रहा है।

{इसे भी पढ़ें- Dhoom 4 में नहीं दिखेंगे Akshay Kumar, यशराज फिल्म्स ने जारी किया बयान}

रिपोर्ट के अनुसार, यशराज बैनर ने गीतकारों और म्यूजिक कम्पोजर्स से जबरदस्ती यह कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया है कि वो कहीं से भी रॉयलिटी नहीं वसूल सकते हैं। आईपीआरएस के अनुसार, कोई भी प्रोडक्शन हाउस किसी कलाकार की रॉयलिटी नहीं वसूल सकता है, इस पर उनकी संस्था का अधिकार है।

इकनॉमिक ऑफेंस विंग के एक अधिकारी ने बताया है कि, 'इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसायटी ने यशराज बैनर के आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा पर मामला दर्ज कराया है और यह आरोप लगाया है कि इनका प्रोडक्शन हाउस उनके बदले अनाधिकृत रूप से रॉयल्टी वसूल रहा है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यशराज बैनर ने संगीत रॉयलिटी के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई की है।' अधिकारी के अनुसार, यशराज फिल्म्स पर यह मामला धारा 409 और धार 34 के साथ-साथ कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। यशराज फिल्म्स ने अभी तक इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

{इसे भी पढ़ें- 50वीं वर्षगांठ पर Salman Khan और Shah Rukh Khan सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ प्रोजेक्ट अनाउंस करेगा YashRaj बैनर ?}

बताते चलें हाल में ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यशराज बैनर अपनी 50वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बड़ा उत्सव प्लान कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार शामिल होंगे। ऐसे समय में प्रोडक्शन हाउस के ऊपर यह आरोप इसकी इमेज के लिए क्षति पहुंचा सकता है। यशराज फिल्म्स की नींव आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा ने रखी थी। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई सारी यादगार फिल्में दी हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...