WTF Wednesday: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी कि लोग उनकी तस्वीरों पर अक्सर भद्दे कमेंट करते हैं और रेप की धमकियां देते हैं। आलिया कश्यप का गुनाह केवल इतना है कि वो इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोज शेयर कर देती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद समाज के कुछ तथाकथित मर्दों को लगता है कि उन्हें आलिया के ऊपर भद्दे कमेंट करने का लाइसेंस मिल गया है लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम इन्हें समझाएं कि ऐसे कमेंट करने से वो मर्द नहीं बल्कि मानसिक रोगियों की श्रेणी में जगह बना रहे हैं।
इंटरनेट के जमाने में किसी लड़की को कमेंट के रूप में रेप की धमकी मिलना बहुत सामान्य सी बात लगती है लेकिन जिस चीज को हम और आप आम बात समझकर दरकिनार कर रहे हैं, वो बेहद गंभीर है। अगर आपको रेप की धमकियां देखकर लगता है कि कमेंट करने से कौन सा कोई सही में रेप कर देगा तो फिर आप थोड़ा से रुककर इन धमकी भरे कमेंट्स को पढ़िए और ऐसे लोगों की मानसिकता को समझने की कोशिश करिए। Also Read - Aaliyah Kashyap ने इंस्टाग्राम पर किया खुलासा, कहा ‘अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मेरा यौन उत्पीड़न...’
इन धमकियों में लड़की के शरीर को छिन्न-भिन्न करने के विवरण से लेकर ऐसी भद्दी-भद्दी बातें होती हैं कि अच्छी खासी समझ वाले आदमी का दिमाग भी हिल जाए।
इन धमकियों भरे कमेंट्स को पढ़ने के साथ-साथ हमें यह समझने की जरूरत भी है कि अक्सर लड़कियों को ऐसे ही कमेंट्स का सामना क्यों करना पड़ता है ? क्यों लड़कियों के ओपीनियन से मुंह सड़ाने वाले लोग उनके शरीर के साथ खिलवाड़ करने की बात करते हैं ? Also Read - अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया के साथ जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ टिकटॉक वीडियो
इसके मुख्यता दो कारण होते हैं। पहला कारण, जो लड़की अपने मन की बात खुलकर रख रही है, उसका कॉन्फीडेंस इतना डाउन कर दो कि वो कुछ बोल ही ना पाए। वो उस मानसिकता के नीचे दबी रह जाए, जो कई सालों से लड़कियों के ऊपर थोपी जाती रही है।
दूसरा कारण है, अपने आपको लड़कियों से ऊपर दिखाने की कोशिश... जो लोग लड़कियों को रेप की धमकियां देते हैं, वो ये बात कभी स्वीकार कर ही नहीं पाते हैं कि कोई लड़की उनसे आगे निकल सकती है। उसे पीछे करने के लिए वो रेप की धमकी का सहारा लेते हैं।
सोशल मीडिया पर मिलने वाली इन धमकियों से आलिया कश्यप जैसी लड़कियों के दिमाग पर क्या असर पड़ता है ? इसके बारे में कोई भी नहीं सोचता है। अब वक्त आ गया है कि इस बारे में बात की जाए और ऐसे मानसिक रोगियों को बताया जाए कि वो रेप की धमकी देकर यूं ही नहीं निकल सकते हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...