Dhurandhar 2 OTT Release: विवाद के बीच 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज से उठा पर्दा, मेकर्स ने बताया कब और कहां होगी स्ट्रीम

Dhurandhar 2 OTT: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं बल्कि एक नया इतिहास रचा रहा है. हालांकि, अब मूवी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है जिसका खुलासा खुद मेकर्स ने किया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 7, 2026 2:45 PM IST

Dhurandhar 2 OTT Release Date: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) इन दिनों कॉपीराइट के विवाद में घिरी हुई है. 'धुरंधर 2' के मेकर्स और 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' के बीच फिल्म के क्लाइमेक्स में यूज किए गए 'तिरछी टोपीवाले' गाने के रिमिक्स को लेकर विवाद (Dhurandhar 2 Controversy) चल रहा है. 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' के राजीव राय ने जियो स्टूडियोज और आदित्य धर (Aditya Dhar) के B62 स्टूडियोज पर बिना इजाजत गाने के इस्तेमाल का आरोप लगाकर मुकदमा दायर किया है. इसी बीच मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के ओटीटी रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release Date) को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

ओटीटी पर कब रिलीज हो सकती है 'धुरंधर 2'?

हाल ही में इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां मेकर्स ने मुकदमे के साथ-साथ इसके ओटीटी रिलीज को लेकर बनाई योजना का भी खुलासा किया. सुनवाई के दौरान जब सुपर कैसेट्स ने याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई अंतरिम राहत का विरोध किया तो निर्माता ने ओटीटी प्लान की योजना बताई. दरअसल, सुपर कैसेट्स के पास रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' के ऑडियो राइट्स हैं. ऐसे में उनके विरोध पर B62 फिल्म्स ने कोर्ट में बताया कि, फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के मिड तक यानी 14 मई के आसपास ये ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?

इस दौरान 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 ) के मेकर्स ने ये भी बताया कि, ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. मेकर्स के मुताबिक, 14 मई के आस-पास 'धुरंधर 2' जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, अभी तक त्रिमूर्ति और B62 के कॉपीराइट विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है. ऐसे में अब ये मामला ट्रायल के लिए जाएगा. इसकी सुनवाई 8 मई 2026 को होगी.

OTT पर कितने दिन बाद रिलीज होती हैं फिल्में?

गौरतलब है कि, आमतौर पर फिल्म 28 दिन से लेकर 56 दिन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती हैं, लेकिन आदित्य धर की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी. वहीं अब 'धुरंधर 2' को भी रिलीज हुए 8 हफ्ते होने वाले हैं ऐसे में मेकर्स 14 मई के आसपास इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करने की योजना बना रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…