कैसा है Dhurandhar 2 का अनकट वर्जन? रातों रात कहानी में आए ये तगड़े बदलाव

Dhurandhar 2 changes of OTT Uncut Version: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 का अनकट वर्जन रिलीज हो चुका है. चलिए जानते हैं कि धुरंधर 2 के अनकट र्जन में आपको क्या चीजें अलग देखने को मिलने वाली हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: June 11, 2026 8:34 AM IST

Dhurandhar 2 changes of OTT Uncut Version: आदित्य धर (Aditya Dhar) की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. इस फिल्म ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दे डाली है. ओटीटी पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh),अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज किया गया है. आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 को देखा जा सकता है. फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीट वर्जन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. आदित्य धर ने बहुत ही सोच-समझकर 'धुरंधर 2' का ओटीटी वर्जन तैयार किया है. इस वर्जन का नाम 'धुरंधर 2: रॉ एंड अनदेखा' दिया गया है. फिल्म में आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन बड़े बदलावों के बारे में बताने वाले हैं.

बदला हमजा के दोस्त वाला सीन

'धुरंधर 2' में इंटरवल के बाद हमजा अपने दोस्त से मिलता है. जब हमजा पिंदा से ड्रग्स का धंधा करने पर सवाल करता है तो पिंदा भड़क जाता है. पिंदा हमजा से कहता है कि केड़ा देश, वो देश जिसने हमें अपना नहीं माना... अब इस लाइन को बदल दिया गया है. ओटीटी वर्जन में पिंदा कह रहा है, केड़ा देश? वो देश जिन्ने चौरासी विच अपने भाइयो नू मारेया... आपको बता दें कि पिंदा का ये डायलॉग 1984 के सिख-विरोधी दंगों का तरफ इशारा कर रहा है.

बदला धुरंधर 2 का ये किरदार

धुरंधर के पहले पार्ट में क्रेडिट में एक हैप्पी पीएचडी नाम के एख शख्स को रखा गया था. पार्ट 2 में ये नाम बदलकर सनी डीवीडी कर दिया गया है. आपको बता दें कि हैप्पी पीएचडी एक खालिस्तानी आतंकवादी था. उसे खलिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ माना जाता है. फिल्म में रिलीज के समय आदित्य धर ने ये नाम बदल दिया था.

धुरंधर 2 में जमकर हुई है मारकाट

फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीटी वर्जन में वो सभी मारकाट के सीन्स रखे गए हैं जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी. यही वजह है जो फिल्म 'धुरंधर 2' पहले से ज्यादा खूंखार हो चुकी है. इन सीन्स को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. हालांकि फिल्म 'धुरंधर 2'में आए ये बदलाव इतनी आसानी से पकड़ में नहीं आने वाले. ये बदलाव वही नोटिस कर सकता है जिसने ये फिल्म सिनेमाघर पर पहले से देख रखी है. आदित्य धर ने साबित कर दिया है कि दिमाग का सही इस्तेमाल कैसे करना है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…