Dhurandhar 2 OTT Release: तो इस गलती के चलते एक साथ 2 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', समझिए पूरा गणित

Dhurandhar 2 OTT Release:रणवीर सिंह, संजय दत्त और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को एक साथ 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. चलिए जानते हैं कि फिल्म के मेकर्स ऐसा क्यों करने वाले हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 15, 2026 12:49 PM IST

Dhurandhar 2 OTT Release: जानेमाने फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने 58 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. कोई भी फिल्म धुरंधर 2 की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रही है. हालांकि अब समय के साथ धुरंधर 2 की कमाई धीमी पड़ने लगी है. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म 'धुरंधर 2' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. ये भारत के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जो कि एक साथ 2 प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. ये खबर बीते दिन से ही वायरल हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आदित्य धर ने आखिर ऐसा क्यों किया है. फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर 2 जगह रिलीज करने की अपनी एक वजह है. इंडिया में फिल्म 'धुरंधर 2' को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. वहीं इंटरनेशनल फैंस के लिए फिल्म 'धुरंधर 2' को एक सरप्राइज मिलने वाला है.

फिल्म 'धुरंधर 2' क्यों हो रही है 2 बार रिलीज

इंटरनेशनल दर्शकों के लिए फिल्म 'धुरंधर 2' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. यहां पर दुनियाभर के लोग फिल्म 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन देख पाएंगे. अनकट वर्जन होने की वजह से नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'धुरंधर 2' की ड्यूरेशन थोड़ी बढ़ जाएगी. नेटफ्लिक्स पर फिल्म की लंबाई 3 घंटे 52 मिनट होने वाली है. थिएटर में फिल्म 'धुरंधर 2' की अवधि 3 घंटे 49 मिनट थी. ऐसे में फैंस को ओटीटी पर धुरंधर 2 के कुछ ज्यादा सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. हॉटस्टार ने इंडिया में धुरंधर 2 के एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल किए हैं. हालांकि यहां आपको धुरंधर 2 का अनकट वर्जन नहीं देखने को मिलने वाला है.

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर इस एक्टर ने दिया था हिंट

फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर एक्टर विक्रम भांबरी ने बयान दिया था. बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए विक्रम भांबर ने कहा था, फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो फैंस वो सीन्स भी देख पाएंगे जिनको सेंसर बोर्ड ने हटा दिया था. ये सीन्स फिल्म को मजेदार बना देंगे. अब बस ये देखना दिलचस्प होगा कि कब फिल्म 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन रिलीज होगा.

फिल्म 'धुरंधर 2' के फैंस के बीच मचा हंगामा

फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीटी पर आने की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. वैसे भी बहुत से लोग फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं. वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई अब धीमी पड़े लगी है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…