Inspector Avinash 2 के ट्रेलर में दिखा रणदीप हुड्डा का खूंखार अवतार! कब और कहां शुरू होगा क्राइम का असली खेल?

Inspector Avinash Season 2 Release Date: रणदीप हुड्डा की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीजन 2 जल्द ही ओटीटी पर गदर मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इसके ट्रेलर के साथ इसके स्ट्रीम की डेट का भी खुलासा कर दिया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 6, 2026 8:15 PM IST

Inspector Avinash 2 Trailer Release: जियोहॉटस्टर की पॉपुलर एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज में एक नाम रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्टारर 'इंस्पेक्टर अविनाश' (Inspector Avinash) का भी है, जिसके पहले सीजन को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया था. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट यानी 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' (Inspector Avinash 2) लेकर आ रहे हैं, जिसका धमाकेदार ट्रेलर (Inspector Avinash 2 Trailer Out) जारी किया गया है. इसी के साथ सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा हो गया है.

रणदीप हुड्डा की धमाकेदार एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे पार्ट को नीरज पाठक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी असल घटनाओं और उत्तर प्रदेश के मशहूर पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की जिंदगी पर आधारित है.

कैसा है ट्रेलर और क्या है कहानी?

'इंस्पेक्टर अविनाश 2' (Inspector Avinash 2 Story) के मेकर्स ने 6 मई 2026 को जियोहॉटस्टर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर सीरीज का ट्रेलर जारी किया है. इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की याद दिलाती है, जब राज्य में माफिया राज, अपराध और हथियारों की तस्करी चरम पर थी. कहानी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कमान सौंपी जाती है ताकि प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी खत्म कर शांति बहार किया जा सके. सीरीज की कहानी का दायरा काफी बड़ा है, एक्शन जबरदस्त देखने को मिलने वाला है और फीलिंग्स कहीं ज्यादा गहरी दिखाई देंगी. कुल मिलाकर सीरीज एक बेहद रोमांचक फील देने वाली है.

कब और कहां रिलीज होगी 'इंस्पेक्टर अविनाश 2'?

आपको बता दें कि, 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' (Inspector Avinash 2 OTT Plateform) का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर होगा. इसके सभी एपिसोड 15 मई 2026 से स्ट्रीम किए जाएंगे. ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'इस बार खेल बड़ा, दुश्मन खतरनाक, पर इंस्पेक्टर अविनाश करेगा सबका द एंड! इस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 के सभी एपिसोड्स 15 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टर पर...'

'इंस्पेक्टर अविनाश 2' स्टारकास्ट

रणदीप हुड्डा स्टारर 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में रणदीप के अलावा (Inspector Avinash 2 Starcast) उर्वशी रौतेला, अमित सियल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालीन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे कई मंझे हुए कलाकार अहम किरादार निभाते नजर आएंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…