Madharasi OTT Release Date: 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 'मद्रासी' अब ओटीटी पर आने को तैयार है. फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हो जाएगी. इसकी जानकारी खुद मेकर्स दी है. चलिए जानते हैं कि आप ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे.
ओटीटी पर कब और कहां देखें 'मद्रासी'
अगर शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल की फिल्म मद्रासी सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आप जल्द ही इस फिल्म को घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई है. प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ‘मद्रासी’ की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक वीडियो जारी किया गया. वीडियो में शिवकार्तिकेयन एक कार्डबोर्ड लिए खड़े हैं और एक-एक करके कार्ड बोर्ड बदलते जाते हैं. जिससे खुलासा होता हैं, यह फिल्म 1 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसी के साथ अब यह कंफर्म हो गया है कि ये फिल्म आप 1 अक्टूबर से प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे.
View this post on Instagram
फिल्म के बारे में
फिल्म की बात करें तो ‘मद्रासी’ शिवकार्तिकेयन लीड रोल में हैं. उनके अलावा इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, विद्युत जामवाल, शब्बीर कल्लारकल, बीजू मेनन और विक्रांत ने भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इतनी शानदार कास्ट के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई. फिल्म की कहानी रघु नाम के एक कार शोरूम कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक रेयर साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसकी वजह से उसे लगता है कि अजनबी उसके खोए हुए रिश्तेदार हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates