Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

फिर से वापसी करेंगे श्रीकांत तिवारी? 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन पर मनोज बाजपेयी ने कह दी ये बात

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की हाल ही में स्ट्रीम हुई 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन ने धूम मचा दी है, किसी को यह सीजन पसंद आया तो कोई थोड़ा सा नाराज दिखा, इस बीच सीरीज के अगले सीजन को लेकर एक बात तो साफ हो गई है, आइए जानते हैं वो क्या है?

By: Masummba Chaurasia  |  Published: November 24, 2025 7:57 AM IST

फिर से वापसी करेंगे श्रीकांत तिवारी? 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन पर मनोज बाजपेयी ने कह दी ये बात

The Family Man: 'द फैमिली मैन' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. मनोज बाजपेयी ने आखिरकार चौथे सीजन की वापसी को कंफर्म कर दिया है. जैसे ही 'द फैमिली मैन 3' ओटीटी पर रिलीज हुई, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. कोई कहानी की तारीफ कर रहा है तो कोई क्लाइमैक्स से थोड़ा नाराज दिखा. ऐसे ही एक यूजर ने मनोज बाजपेयी से तीसरे सीजन के एंडिंग को लेकर शिकायत की, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने वो बात कह दी जिसने फैंस में नई उम्मीद जगा दी है.

दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि उसने पूरा सीजन 3 एक ही दिन में खत्म कर लिया और इसे ऐसे क्लिफहैंगर पर छोड़ दिया गया, जिससे अंदाजा नहीं लग पा रहा कि आगे क्या होगा. यूजर ने पूछा कि क्या सीजन खत्म हो गया या क्या आगे बाकी एपिसोड आएंगे? मनोज बाजपेयी ने इस ट्वीट का जवाब बेहद दिलचस्प अंदाज में दिया. उन्होंने लिखा, 'सबका जवाब चौथे सीजन में होगा. जल्दी मिलते हैं.' बस इस एक लाइन ने साफ कर दिया कि 'द फैमिली मैन 4' की तैयारी शुरू हो चुकी है और श्रीकांत तिवारी एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं.

तीसरे सीजन की बात करें तो यह 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ और आते ही ट्रेंड करने लगा. इस सीरीज के पहला सीजन 2019 में , तो दूसरा सीजन 2021 में स्ट्रीम हुआ था. इसके बाद तीसरे सीजन के लिए दर्शकों को पूरे चार साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. अब फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीजन 4 कब आएगा. हालांकि, अभी रिलीज टाइमलाइन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इस बार सीरीज में एक खास सरप्राइज भी देखने को मिला. मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी के साथ एक्टिंग पावरहाउस जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है. वो रुकमा के रोल में हैं और उनकी मौजूदगी ने तीसरे सीजन को और भी दमदार बना दिया. कई सीन में मनोज बाजपेयी और जयदीप की टकराहट देखने लायक रही.

अब जब मनोज बाजपेयी ने खुद कह दिया है कि कहानी आगे बढ़ेगी, तो 'द फैमिली मैन 4' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ चुका है. फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार इंतजार पहले जैसा लंबा न हो.