Ustaad Bhagat Singh OTT
Ustaad Bhagat Singh OTT Release Date: 'गब्बर सिंह', 'डीजे:दुव्वादा जगन्नाथम' और 'मिरापकाय' जैसी सफल फिल्में देने वाले साउथ डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को सीधे टक्कर देते हुए ठीक उसी दिन यानी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें साउथ एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) लीड रोल में नजर आए थे और उनके एक्शन अवतार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी. हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. खास बात ये रही की आदित्य धर की 'धुरंधर : द रिवेंज' के क्रेज के बीच भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने ओपनिंग डे पर गजब का रंग जमाया था.
हालांकि, बाद में बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू कम हो गया था. वहीं अब थिएटर में रिलीज के करीब एक महीने बाद ही ये मूवी OTT पर रिलीज के लिए तैयार है और इसकी रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी भी सामने आ चुकी है. बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि, ये मूवी 23 अप्रैल 2026 को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है, लेकिन अब मेकर्स ने इसके OTT रिलीज की ऑफिशियल (Ustaad Bhagat Singh OTT Release Date) जानकारी शेयर करते हुए सबकुछ साफ कर दिया है.
नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'उस्ताद भगत सिंह' के ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है. बता दें कि, पवन कल्याण स्टारर ये मूवी 16 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'नाम तो भगत है, पर क्रांति ही उसकी पहचान है... 16 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर 'उस्ताद भगत सिंह' को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें.'
वहीं अगर बात करें पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कहानी की तो फिल्म में पवन कल्याण ने एक ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है, जो निडर और साहसी है और हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा है. फिल्म में एक्शन और इमोशन दोनों है और फिल्म की खास बात ये है कि, इसमें एक्टर ने 54 साल की उम्र में भी धमाकेदार एक्शन सीन किया गया है. पवन कल्याण के एक्शन अवतार की तारीफ फिल्म के रिलीज के वक्त भी काफी हुई थी.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया था, लेकिन बढ़ते दिन के साथ इसकी कमाई कम होती गई और ये अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. वर्ल्डवाइड इसने 96.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपए था. इसकी रिलीज को अभी ठीक से एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने इसके राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेच दिए और अब ये 16 अप्रैल को अलग-अलग भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…