Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Subedaar Teaser: लला हमसे न भिड़ियो... 69 की उम्र में अमेजन प्राइम पर गर्दा उड़ाने निकले Anil Kapoor, दिया एक्शन का तगड़ा डोज

Anil Kapoor Radhikka Madan Saurabh Shukla Subedaar Teaser: सोशल मीडिया पर अमेजन प्राइम ने हाल ही में 'सूबेदार' का टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर में अनिल कपूर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 11, 2026 2:33 PM IST

Subedaar Teaser: लला हमसे न भिड़ियो... 69 की उम्र में अमेजन प्राइम पर गर्दा उड़ाने निकले Anil Kapoor, दिया एक्शन का तगड़ा डोज

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 69 के हो चुके हैं. बावजूद अनिल कपूर को देखकर कोई उनकी उम्र का पता हीं लगा सकता. इस उम्र में भी अनिल कपूर ताबड़तोड़ एक्शन करने से परहेज नहीं करते हैं. इस बात का सबूत अनिल कपूर (Anil Kapoor) की अगली फिल्म 'सूबेदार' (Subedaar Teaser) है जिसका टीजर कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है. फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर देसी अंदाज में डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं. अनिल कपूर का गुस्सा हर एक डायलॉग में लोगों को डरा रहा है. फिल्म 'सूबेदार' के पहले ही सीन में अनिल कपूर ने साफ कर दिया कि वो अपने किसी भी दुश्मन को नहीं छोड़ने वाले. या तो वो किसी को कुछ कहेंगे नहीं या फिर छोड़ेंगे नहीं... फैंस ने अनिल कपूर का ये अंदाज अब से पहले कभी नहीं देखा होगा. फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, मोना सिंह, फैसल मलिक और सौरभ शुक्ला भी नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म 'सूबेदार' के टीजर में केवल अनिल कपूर पर ही फोकस रखा गया है. आपको बता दें कि फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को रिलीज होने वाली है.

यहां देख पाएंगे आप फिल्म 'सूबेदार'

ये फिल्म आप 5 मार्च से अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे. फैंस फिल्म 'सूबेदार' को लेकर बहुत उत्साहित हैं. फिल्म 'सूबेदार' का टीजर देखकर फैंस भी समझ चुके हैं कि फिल्म में अनिल कपूर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आने वाले हैं. फिल्म 'सूबेदार' का टीजर देखकर ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फैंस का कहना है कि अनिल कपूर इस उम्र में इतना तगड़ा एक्शन कैसे कर सकते हैं. खबरों की मानें तो फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभाने वाले हैं जो कि अपनी मिलिट्री सर्विस पूर कर चुकी है. सर्विस पूरी होने के बाद उके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से फिल्म 'सूबेदार' में अर्जुन मौर्या को हथियार उठाने पड़ जाते हैं.

फिल्म 'सूबेदार' का टीजर देखकर ये रिएक्शन दे रहे हैं फैंस

अर्जुन मौर्या के करिदार के जरिए अनिल कपूर दिखाएंगे कि कैसे एक सैनिक अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काम करता है. फिल्म में अर्जुन मौर्या की एक बेटी भी है. बुढ़ापे में जब अर्जुन मौर्या को पता चलेगा कि उसके देश को दुश्मनों से खतरा है वैसे ही वो हथियार उठा लेगा. फिल्म 'सूबेदार' को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग लगातार फिल्म 'सूबेदार' के टीजर की तारीफ कर रहे हैं. फैंस को इंतजार है कि वो कब फिल्म 'सूबेदार' देख पाएंगे.