तेजी से वायरल होते वीडियो
आजकल की डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन हम सबकी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है. कहीं भी गए नहीं कि कैमरा ऑन किया और फोटो-वीडियो बनाना शुरू कर दिया. खुद की फोटो खींचना या ब्लॉग बनाना तो ठीक है. अगर आप किसी की मर्जी के बिना उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं या उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, तो यकीन मानिए आप सीधे कानून की रडार पर हैं. किसी के प्राइवेट पलों को शेयर करने से आपको जेल हो सकती है या आपको हमेशा के लिए सरकारी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है.