नवंबर की वो तारीख जिसने बदल दी Aishwarya Rai Bachchan की किस्मत, इसी दिन शुरू हुई थी सुपरस्टार बनने की कहानी
नवंबर की वो तारीख जिसने बदल दी Aishwarya Rai Bachchan की किस्मत, इसी दिन शुरू हुई थी सुपरस्टार बनने की कहानी
Aishwarya Rai Bachchan: अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि, एक्टिंग, सादगी और अदाओं से भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली बला की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की जिंदगी की वो तारीख जिसने रातोंरात हसीना की किस्मत ही पलटकर रख दी.
By: Sadhna Mishra |
Published: November 19 2025, 10:58 PM IST
वो तारीख जिसने ऐश्वर्या राय बच्चन को बना दिया सुपरस्टार
Aishwarya Rai Bachchan: बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं, बल्कि उन्होंने अपनी एक्टिंग, सादगी और अदाओं से भी लाखों लोगों को अपनी दीवाना बनाया है. हालांकि, उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी की उस तारीख के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बला की खूबसूरती इस हसीना (Aishwarya Rai Bachchan) को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया.
2/8
कौन सी है वो तारीख जिसने ऐश्वर्या राय की पलटी किस्मत?
वो तारीख कोई नहीं बल्कि साल 1994 की 19 नवंबर है. यह वही ऐतिहासिक तारीख है जब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने इंटरनेशनल मंच पर भारत की सुंदरता और प्रतिभा को दुनिया के सामने रखा था. 19 नवंबर 1994 को मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर उन्होंने देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई. यही वो पल था, जिसने उन्हें विश्व सुंदरी से लेकर भारतीय सिनेमा की सबसे चमकदार सितारों में शामिल कर दिया.
3/8
एक्ट्रेस बनना नहीं था Aishwarya Rai का सपना
बहुत कम लोग जानते है कि, 1 नवंबर 1973 को मंगलुरु में जन्मी ऐश्वर्या राय बच्चन का सपना एक्ट्रेस बनना नहीं था. वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं. शुरुआत में उनका सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की. हालांकि, उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था और मॉडलिंग की दुनिया ने उन्हें नई दिशा दे दी.
Advertisement
4/8
मॉडलिंग ने दिखाया सिनेमा का रास्ता
ऐश्वर्या राय का जन्म कर्नाटक के मगलरु में जरूर हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उनका परिवार मुंबई जहां एक्ट्रेस की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई की. कॉलेज के दौरान ही ऐश्वर्या का रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा. कई बड़े विज्ञापनों और शानदार फोटोशूट्स ने उन्हें जल्द ही घर-घर में फेमस कर दिया. यह मॉडलिंग का ही दौर था, जिसने उन्हें ग्लैमर की दुनिया के लिए तैयार किया और सुपरस्टारडम की नींव रखी.
5/8
मिस वर्ल्ड के ताज से मिली ग्लोबल पहचान
1994 के मिस इंडिया कॉम्पिटीशन में वह दूसरे स्थान पर हीं, लेकिन मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर उन्होंने सचमुच पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. जब उन्होंने ताज पहना तो उनकी मुस्कान, कॉन्फिडेंस और विनम्रता ने भारत को इंटरनेशन स्तर पर सुर्खियों में ला दिया. इस जीत ने उन्हें ग्लोबल पहचान दी और सिनेमा जगत का रास्ता खोल दिया.
6/8
एक्टिंग करियर की धमाकेदार शुरुआत
बहुत कम लोग जानते हैं कि, ऐश्वर्या राय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी. ऐश्वर्या ने साल 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग डेब्यू किया था और उसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' आई. भले ही शुरुआती फिल्में बहुत बड़ी हिट नहीं हुईं, लेकिन उनकी सीखने की लगन ने जल्द ही कामयाबी दिलाई. 1998 में आई तमिल फिल्म 'जीन्स' ने उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिया.
Advertisement
7/8
Salman Khan की फिल्म बनी करियर का टर्निंग पॉइंट
इसके बाद फिर आई साल 1999 में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकब्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस मूवी के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद फिर तो उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की वह सुपरस्टार बन गईं और रही सही कसर साल 2001 में आई 'देवदास' ने पूरी कर दी. इस फिल्म में अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए ऐश्वर्या को इंटरनेशनल स्तर पर सराहा गया.
8/8
हॉलीवुड में भी दिखा चुकी हैं जलवा
'देवदास' के बाद उन्होंने लगातार 'मोहब्बतें', 'जोधा अकबर', 'गुरु', 'धूम 2' और 'पोन्नियिन सेलवन' जैसी शानदार फिल्में दीं. बता दें कि, ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने तमिल सिनेमा और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम करके अपनी ग्लोबल मौजूदगी दर्ज कराई.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy