ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 2026 में होगा असली धमाका जब Mirzapur से Ramayana तक, रिलीज होगीं ये 5 फिल्में; किस पर टिकी हैं सबकी निगाहें?

2026 में होगा असली धमाका जब Mirzapur से Ramayana तक, रिलीज होगीं ये 5 फिल्में; किस पर टिकी हैं सबकी निगाहें?

Upcoming Movies: सिने लवर्स के लिए साल 2026 किसी बड़े धमाके से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि इस साल एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 06 2026, 10:47 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
2026 में होगा असली धमाका जब Mirzapur से Ramayana तक, रिलीज होगीं ये 5 फिल्में
1/9

2026 में होगा असली धमाका जब Mirzapur से Ramayana तक, रिलीज होगीं ये 5 फिल्में

5 Most Awaited Movies Release in 2026: सिनेमा के दीवानों के लिए साल 2026 किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है. इस साल बड़े पर्दे पर ऐसी कई कहानियां आने वाली हैं, जिनका इंतजार लोगों को सालों से है. इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में कतार में लगी हुई हैं.

इस साल पर्दे पर दिखेगा हर रंग
2/9

इस साल पर्दे पर दिखेगा हर रंग

यह साल हर तरह की फिल्मों के लिए एक यादगार एक्सपीरियंस होने वाला है, क्योंकि 2026 में पौराणिक कथाओं से लेकर जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा तक मनोरंजन का हर रंग बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.

2026 में रिलीज होंगी 5 मच अवेटेड फिल्में
3/9

2026 में रिलीज होंगी 5 मच अवेटेड फिल्में

अगर आप भी कुछ बेहतरीन कहानियों वाली फिल्मों के इंतजार में हैं, तो यहां हम आपको इन 5 सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर अभी से ही हलचल देखने को मिल रही है. आइए देखते हैं लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है.

Advertisement
नंबर 1 पर है ये पौराणिक कथा वाली फिल्म
4/9

नंबर 1 पर है ये पौराणिक कथा वाली फिल्म

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत कई बड़े सितारों से सजी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का नाम है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पिछले काफी समय से तगड़ा बज बना हुआ है. बता दें कि, ये मूवी दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी.

एक्शन ड्रामा फिल्म ला रहे हैं SRK
5/9

एक्शन ड्रामा फिल्म ला रहे हैं SRK

इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है. किंग खान के फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है. इस बार वो एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंग' (King) लेकर आ रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये मूवी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

फिर चलेगा संजय लीला भंसाली का जादू?
6/9

फिर चलेगा संजय लीला भंसाली का जादू?

संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपना जादू दर्शकों पर चलाने के लिए तैयार हैं. इस बार वो एक ऐसी फिल्म लेकर हैं, जिसमें प्यार, लड़ाई और इमोशन का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा. ये मूवी 'लव एंड वार' (Love & War) है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी. यह एक ऐसी प्रेम कहानी होगी, जिसमें वार का बैकग्राउंड और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.

Advertisement
OTT के बाद अब पर्दे पर मचेगा धमाल
7/9

OTT के बाद अब पर्दे पर मचेगा धमाल

अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur: The Movie) तो आपको याद ही होगी. सालों तक ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब ये बड़े पर्दे पर 'भौकाल' मचाने आ रही है. फैंस की सबसे बड़ी खुशी यह है कि, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, और दिव्येंदु की वापसी हो रही है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को पर्दे पर रिलीज होगी.

पहली बार दिखेगी आमिर-सनी की जोड़ी
8/9

पहली बार दिखेगी आमिर-सनी की जोड़ी

इस लिस्ट में सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) भी शामिल है. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस मूवी में पहली बार आमिर खान और सनी देओल की जोड़ी एक साथ नजर आएगी. सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

फैंस की किसपर टिकी निगाहें
9/9

फैंस की किसपर टिकी निगाहें

2026 में रिलीज होने वाली मच अवेडेट फिल्मों की लिस्ट में पौराणाकि कथा 'रामायण' से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' तक का नाम शामिल है. अब ऐसे में फैंस की निगाहें किस पर टिकी हैं ये तो वक्त ही बताएगा.

Tags King Lahore 1947 Love & War Mirzapur Ramayana
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

नहीं थम रहा कांतारा विवाद, सुपरस्टार रणवीर सिंह पर कानूनी शिकंजा, दाखिल करना होगा हलफनामा

हरीश राणा की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी पर फिल्म की तैयारी, वकील से मिले मुंबई के लेखक

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह का चल रहा भौकाल, 'धुरंधर 2' ने मंगलवार शाम तक की इतनी कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.