ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Year Ender 2025: Chhaava से Dhurandhar तक, 2025 की वो फिल्में जिनपर मचा खूब बवाल! एक की तो रिलीज पर लगा बैन

Year Ender 2025: Chhaava से Dhurandhar तक, 2025 की वो फिल्में जिनपर मचा खूब बवाल! एक की तो रिलीज पर लगा बैन

Year Ender 2025 Movie: साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन कुछ मूवीज ने पर्दे पर ही नहीं बल्कि, सड़क पर भी खूब बवाल काटा. यहां तक की एक फिल्म तो भारत में रिलीज तक नहीं हो पाई.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 15 2025, 09:22 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
  • Reception attendees
    11
2025 की वो फिल्में जिनपर मचा खूब बवाल! एक की तो रिलीज पर लगा बैन
1/11

2025 की वो फिल्में जिनपर मचा खूब बवाल! एक की तो रिलीज पर लगा बैन

7 Most Controversial Movie 2025: सिनेमा और विवाद का रिश्ता अब पुराना हो चुका है, यह यूं कहें कि यह आजकल का ट्रेंड बन चुका है. जो साल 2025 में भी देखने को मिला. ऐतिहासिक किरदारों वाली विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'छावा' (Chhaava) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' (Dhurandhar) तक, ऐसी 7 फिल्में हैं जिसे लेकर काफी विवाद देखने को मिला. तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं.

Chhaava की किस सीन पर मचा था बवाल?
2/11

Chhaava की किस सीन पर मचा था बवाल?

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि, इस मूवी को लेकर आरोप लगे थे कि, इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. इशके अलावा मूवी में संभाजी महाराज के 'लेजिम' डांस वाले सीन पर भी खूब विवाद खड़ा हुआ था. जिसकी वजह से डायरेक्टर को माफी भी मांगी पड़ी थी.

ट्रेलर में दिखाए इस सीन पर मचा था बवाल
3/11

ट्रेलर में दिखाए इस सीन पर मचा था बवाल

ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म 'फुले' (Phule) 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसमें दिखाए गए एक सीन पर काफी बवाल हुआ था. दरअसल, ट्रेलर में सावित्रीबाई फुले पर गोबर फेंकते हुए दिखाया गया था.

Advertisement
Phule पर लगे थे ये आरोप
4/11

Phule पर लगे थे ये आरोप

इस पर ब्राह्मण संगठनों ने दावा किया था ये उनके समुदाय को गलत दिखाता है. साथ ही कुछ संगठनों ने जातिगत विभाजन का भी आरोप लगाया था. जिसकी वजह से फिल्म अपने निर्धारित समय से लेट रिलीज हुई थी.

दिलजीत और हानिया की फिल्म पर हुआ था विवाद
5/11

दिलजीत और हानिया की फिल्म पर हुआ था विवाद

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) की फिल्म 'सरदार जी 3' (Sardaar Ji 3) भी विवादों से नहीं बच पाई. दरअसल, इस मूवी से हानिया इंडियन सिनेमा में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही पहलगाम में आतंकी हमला हो गया, जिसके बाद इस हानिया की वजह फिल्म का विरोध होने लगा. हालांकि, यह फिल्म हंगामे के बीच 27 जून 2025 को रिलीज हुई थी.

5 भाषाओं में रिलीज हुई थी पवन की ये फिल्म
6/11

5 भाषाओं में रिलीज हुई थी पवन की ये फिल्म

साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' (Hari Hara Veera Mallu) 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज इस फिल्म में पवन ने वीरा मल्लू का किरदार निभाया था. लेकिन उनके इस रोल को लेकर काफी विवाद हुआ था.

Advertisement
विवादों में क्यों आया पवन कल्याण की फिल्म का नाम?
7/11

विवादों में क्यों आया पवन कल्याण की फिल्म का नाम?

दरअसल, कई पिछड़ा वर्ग संघों और मुदिराज समुदाय ग्रुप के सदस्यों का कहना था कि, फिल्म में एक्टर का कैरेक्टर लोक नायक पंडुगा सयाना से मिलता-जुलता है, लेकिन मूवी में इस कैरेक्टर को काल्पनिक तौर पर दिखाया गया है.

भारत में बैन हुई ये मूवी
8/11

भारत में बैन हुई ये मूवी

इस लिस्ट में एक ऐसी फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसके भारत में रिलीज पर बैन लगा दिया गया था. दरअसल, मूवी फवाद खान और वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल' (Abir Gulal) है, जो दुनियाभर में 12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी, लेकिन इसे भारत में रिलीज होने से बैन कर दिया गया था, जिसके पीछे की वजह पहलगाम में हुआ आतंकी हमला था.

'द ताज स्टोरी' पर लगे ये आरोप
9/11

'द ताज स्टोरी' पर लगे ये आरोप

परेश रावल, जाकिर हुसैन और अमृता खानविलकर जैसे कलाकारों से सजी 'द ताज स्टोरी' 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म विवादास्पद इतिहास पर आधारित है. इसके मोशन पोस्टर और प्रमोशनल कंटेंट में ताजमहल के गुंबद में भगवान शिव या शिवलिंग होने जैसे संकेत दिखाए गए थे, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. फिल्म पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था.

Advertisement
कंट्रोवर्सी में Dhurandhar का भी नाम शामिल
10/11

कंट्रोवर्सी में Dhurandhar का भी नाम शामिल

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे धुरंधरों से सजी आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, यह बीच में विवादों में आ गई थी.

Dhurandhar पर क्या था आरोप?
11/11

Dhurandhar पर क्या था आरोप?

दरअसल, अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स का दावा था कि ये फिल्म उनके बेटे पर बनी है और उन्होंने इसकी रिलीज की रोक की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. हालांकि, सेंसर बोर्ड ने बाद में साफ किया कि ये फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है और मेजर मोहित शर्मा से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

Tags Abeer Gulaal Chhaava dhurandhar Sardaar Ji 3 Year Ender 2025
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

'तो क्या मैं मर जाऊं...' देवर जैसे Khesari Lal Yadav को पति बताकर ट्रोल हुईं ज्योति, पवन सिंह के चाहने वालों के किया जीना हराम

Ashok Kharat Private Video: ढोंगी बाबा अशोक खैरात को सपोर्ट करके बुरा फंसी ममता कुलकर्णी, हफ्तेभर बाद भी हो रही हैं ट्रोल

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 16: दोपहर 12 बजे तक रणवीर सिंह की फिल्म ने छापे इतने नोट, सिनेमाघरों में मचा भौकाल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.