• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • Abhishek-Aishwarya Love Story: जब होटल की बालकनी में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को ऐसे किया प्रपोज, जानें अनसुना किस्सा

Abhishek-Aishwarya Love Story: जब होटल की बालकनी में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को ऐसे किया प्रपोज, जानें अनसुना किस्सा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी किसी कहानी जैसी है. टूटे हुए रिश्तों के दर्द से उबरने के बाद 'गुरू' फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा. आइए जानते हैं कैसे अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 21 2026, 11:49 AM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/7

मिस वर्ल्ड बनीं एक्ट्रेस

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 19 साल बीत गए है. ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में जब 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहना, तो पूरी दुनिया उनकी खूबसूरती की कायल हो गई. इसके बाद उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की. हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'और प्यार हो गया' से कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान और सफलता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली.

bollywoodlife.com photo
2/7

पहली मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी. उस वक्त दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था. वे एक-दूसरे के लिए सिर्फ अच्छे को-एक्टर और दोस्त थे. उस दौर में दोनों की अपनी अलग जिंदगियां थीं. अभिषेक अपनी फिल्मों में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और ऐश्वर्या अपनी शोहरत के शिखर पर थीं.

bollywoodlife.com photo
3/7

टूटे रिश्ते और अकेलेपन का दौर

साल 2000 के शुरुआती दौर में ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ रिश्ते में थीं, वहीं अभिषेक बच्चन की सगाई कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर से हो चुकी थी. लेकिन दोनों के रिश्ते टूट गए. करिश्मा से सगाई टूटने के बाद अभिषेक ने खुद को काम में झोंक दिया, वहीं सलमान खान के कथित बुरे व्यवहार और विवादों के कारण ऐश्वर्या का भी दिल बुरी तरह टूट गया.

bollywoodlife.com photo
4/7

फिल्म के सेट पर बढ़ी नजदीकियां

साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' आई. इसके स्पेशल गाने 'कजरारे' में अभिषेक, अमिताभ और ऐश्वर्या ने साथ डांस किया. यह गाना न केवल ब्लॉकबस्टर रहा, बल्कि इसने अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच एक नई केमिस्ट्री भी शुरु हुई. इसके बाद दोनों ने लगातार तीन फिल्मों 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' में साथ काम किया. सेट पर बिताए गए वक्त ने उनकी दोस्ती को धीरे-धीरे प्यार में बदलना शुरू कर दिया.

bollywoodlife.com photo
5/7

न्यूयॉर्क की वो बालकनी में प्यार

अभिषेक बच्चन के दिल में ऐश्वर्या के लिए प्यार पनप चुका था. अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब अपने होटल की बालकनी में खड़े होकर वह अक्सर सोचते थे कि काश! एक दिन वह ऐश्वर्या को इसी जगह प्रपोज करें. यह उनके लिए नामुमकिन सा लगता था, क्योंकि ऐश्वर्या उस समय दुनिया की सबसे सुंदर और सफल महिलाओं में शुमार थीं.

bollywoodlife.com photo
6/7

इस तरह किया प्रपोज

साल 2007 में मणिरत्नम की फिल्म 'गुरू' रिलीज हुई. टोरंटो में फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने आखिरकार अपने दिल की बात कहने का फैसला किया. वह ऐश्वर्या को उसी होटल की बालकनी में लेकर गए, जहां उन्होंने कभी सपना देखा था. कड़ाके की ठंड के बीच, अभिषेक ने घुटनों के बल बैठकर ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया.

bollywoodlife.com photo
7/7

एक्ट्रेस की शादी और परिवार

ऐश्वर्या भी अभिषेक की सादगी पर दिल हार चुकी थीं, इस वजह से एक्ट्रेस ने बिना देर किए तुरंत हां कह दिया. अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को अब 19 साल हो चुके हैं. आज उनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या है. उतार-चढ़ाव के बावजूद बच्चन परिवार की यह बहू और बेटा आज भी बॉलीवुड के पावर कपल कहलाते हैं.

Tags:

  • Abhishek Aishwarya Love Story
  • Abhishek Bachchan
  • aishwarya abhishek love story
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. चलिए जानते हैं कि लोग वरुण धवन की फिल्म के बारे में क्या बात कर रहे हैं.

  • Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'

    Bandar Review: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

Peddi में शूटिंग के दौरान Janhvi Kapoor को सता रहा था ये डर, वायरल चैट में क्लीवेज वाले सीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Peddi में शूटिंग के दौरान Janhvi Kapoor को सता रहा था ये डर, वायरल चैट में क्लीवेज वाले सीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: CM मोहन चरण माझी को कैसी लगी Kangana Ranaut की फिल्म? सामने आया पहला रिव्यू

Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: CM मोहन चरण माझी को कैसी लगी Kangana Ranaut की फिल्म? सामने आया पहला रिव्यू

मां की मौत का सदमा झेल Paresh Rawal ने बनाई थी ये कॉमेडी फिल्म, हुई थी ब्लॉकबस्टर; आज भी लोग हैं दीवाने!

मां की मौत का सदमा झेल Paresh Rawal ने बनाई थी ये कॉमेडी फिल्म, हुई थी ब्लॉकबस्टर; आज भी लोग हैं दीवाने!

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.