aditi sharma glamorous looks
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अदिति शर्मा, जो 'ये जादू है जिन्न का', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'अपोलीना: रब से है दुआ' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अदिति ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठ रहे हैं. उनके पार्टनर अभिनीत कौशिक ने दावा किया है, कि दोनों ने चार महीने पहले सीक्रेट शादी की थी, और अब अदिति तलाक मांग रही हैं. इतना ही नहीं, अभिनीत ने अदिति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए, 25 लाख रुपये की मांग भी की है. जैसे ही ये खबर सामने आई, अदिति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं और उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं.