प्यार में अंधी इस खूबसूरत हसीना ने 16 साल की उम्र में 'गे' को किया था डेट! शादी में झेला धोखा, अब सुनाई दर्द भरी कहानी
प्यार में अंधी इस खूबसूरत हसीना ने 16 साल की उम्र में 'गे' को किया था डेट! शादी में झेला धोखा, अब सुनाई दर्द भरी कहानी
Bollywood Actres: बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में कई प्रेम कहानियां शुरू और खत्म होती है, लेकिन आज हम आपको जिस लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल, ये उस हसीना की कहानी है, जिसने 16 साल की उम्र में गे को डेट किया था.
By: Sadhna Mishra |
Published: December 01 2025, 11:47 PM IST
प्यार में अंधी इस खूबसूरत हसीना ने 16 साल की उम्र में 'गे' को किया था डेट!
Guess Who Is Actress?: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर एक मशहूर एक्ट्रेस (Bollywood Actress) ने अपनी जिंदगी का सबसे हैरान कर देने वाला राज खोला है. फिल्मी दुनिया में कई प्रेम कहानियां जन्म लेती हैं, जिनमें से कुछ शादी के मुकाम तक पहुंचती हैं, तो कुछ बीच रास्ते में ही दम तोड़ देती हैं, लेकिन हम जिस हसीना की लव स्टोरी (Lov Story) के बारे में बताने जा रहे हैं, इसे सुनकर तो आप भी शॉक्ड रह जाएंगे.
2/9
फिल्मी कहानी से कम नहीं है इस हसीना की जिंदगी
हम जिस खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली (Celina Jaitly) हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. चकाचौंध से भरे करियर के बीच उन्होंने शादी की, लेकिन अब उनकी पर्सनल लाइप में तूफान आ गया है. उनका रिश्ता कोर्ट तक पहुंच गया है.
3/9
इतनी सी उम्र में कर लिया था बॉलीवुड डेब्यू
शिमला के एक हिंदू-पंजाबी परिवार में जन्मी सेलिना जेटली के माता-पिता और भाई सभी आर्मी बैकग्राउंड से हैं, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. इतना ही नहीं सेलिना ने महज 20 साल की उम्र में साल 2003 में फिल्म 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया था.
Advertisement
4/9
इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
बॉलीवुड डेब्यू के बाद सेलिना ने 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'हे बेबी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल पाई. बता दें कि, एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' में देखा गया था, इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ दिया था.
5/9
16 साल की उम्र में 'गे' को किया डेट
सेलिना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, 16 साल की उम्र में वह एक ऐसे आदमी के प्यार में पड़ गई थीं, जो गे था. उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दोस्तों की बातों पर भी यकीन नहीं किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह उनकी जिंदगी का पहला बड़ा धोखा था.
6/9
कैसे हुआ 'गे' बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप?
सेलिना ने बताया कि, उन्हें तब यकीन हुआ जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को उसके ही दोस्त के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इस धोखे ने उन्हें तोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उस शख्स से ब्रेकअप कर लिया.
Advertisement
7/9
सेलिना जेटली ने किससे शादी की है?
बता दें कि, साल 2010 में दुबई में सेलिना की मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से हुई. जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और 2011 में सेलिना ने पीटर से शादी करके इंडस्ट्री छोड़ दी. उस समय उनका मानना था कि, उनकी जिंदगी की नई और खुशहाल शुरुआत हो रही है.
8/9
बच्चे की मौत का एक्ट्रेस को लगा गहरा सदमा
शादी के एक साल बाद ही एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनीं. वहीं साल 2017 में वह फिर से उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. लेकिन उनका एक बच्चा बच नहीं पाया. इस दर्दनाक घटना से वह गहरे सदमे में चली गईं और उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा.
9/9
सेलिना ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, अब शादी के 15 साल बाद सेलिना की शादीशुदा जिंदगी में सबसे बड़ा तूफान आया है. उन्होंने अपने पति पीटर हाग पर प्रॉपर्टी हड़पने, लड़ाई-मारपीट, मानसिक शोषण और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले को लेकर वह अब कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy