एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत
चकाचौंध से भरी मुंबई नगरी जितनी खूबसूरत दूर से दिखती है, इसके भीतर का अकेलापन और दर्द उतना ही खौफनाक है. साल 2015 में इस इंडस्ट्री ने एक ऐसा खौफनाक मंजर देखा, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. फिल्म 'बीए पास' (BA Pass) में नजर आईं 40 साल की मॉडल और एक्ट्रेस शिखा जोशी ने डिप्रेशन और शोषण के दलदल में फंसकर जो कदम उठाया, उसे सुनकर आज भी लोग कांप उठते हैं.