• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Photos
  • इस एक्ट्रेस को 60 की उम्र में मिला था सच्चा प्यार, सोशल मीडिया पर हुई मोहब्बत और ढाई महीने के अंदर कर ली थी शादी

इस एक्ट्रेस को 60 की उम्र में मिला था सच्चा प्यार, सोशल मीडिया पर हुई मोहब्बत और ढाई महीने के अंदर कर ली थी शादी

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए प्यार पाकर शादी रचाई थी. अब 75 साल की हो चुकीं सुहासिनी ने अपनी इस अनोखी प्रेम कहानी के कई मजेदार और दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Updated: June 18 2026, 02:05 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/8

60 साल का अकेलापन

सुहासिनी मुले फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी. उन्होंने समाज के दबाव में आकर कभी गलत इंसान से शादी नहीं की. जब तक उन्हें सही जीवनसाथी नहीं मिला, वह 60 साल तक सिंगल रहीं. उनका मानना था कि शादी नाम के लिए नहीं सही तालमेल होने पर ही की जानी चाहिए.

bollywoodlife.com photo
2/8

फेसबुक के एक सवाल से शुरुआत

इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरुआत फेसबुक पर हुई. एक को-स्टार की सलाह पर सुहासिनी ने फेसबुक जॉइन किया था. एक दिन स्क्रॉल करते समय उन्हें पीपुल यू मे नो में जाने-माने वैज्ञानिक डॉ. अतुल गुर्तु की प्रोफाइल दिखी. सुहासिनी को हमेशा से साइंस में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने कौतूहलवश अतुल को एक सीधा सा मैसेज भेज दिया. एलएचसी क्या है?' बस इसी एक सवाल से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा.

bollywoodlife.com photo
3/8

दोस्त ने दिया सलाह

बातचीत के दौरान जब सुहासिनी को एहसास हुआ कि अतुल अपने लिए एक लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो वह खुद पर हंस पड़ीं. उन्हें लगा कि इस उम्र में इंटरनेट पर भला सच्चा प्यार कैसे मिल सकता है, जब उन्होंने अपनी एक दोस्त को यह बात बताई, तो दोस्त ने सलाह दी. दोस्त ने कहा, "इस उम्र में वैसे भी विकल्प कम हैं, इसलिए बातचीत का दरवाजा पहले ही बंद मत करो. आगे बात बढ़ाओ, पसंद न आए तो पीछे हट जाना."

bollywoodlife.com photo
4/8

फोन नंबर देने से किया इंकार

दोस्त की सलाह के बावजूद सुहासिनी बेहद सतर्क थीं. जब अतुल ने उनसे फोन नंबर मांगा, तो उन्होंने साफ कह दिया, "अच्छी लड़कियां अजनबियों को अपना नंबर नहीं देतीं." उन्होंने अतुल की फेसबुक फोटो का मिलान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद उनकी तस्वीर से किया. जब सब सच निकला, तब जाकर उन्होंने आगे कदम बढ़ाया.

bollywoodlife.com photo
5/8

पहली मुलाकात और शादी

दोनों की पहली मुलाकात जुलाई में बातचीत शुरू होने के बाद सीधे दिवाली के अगले दिन हुई. सुहासिनी वहां भी जानबूझकर थोड़ी देर से पहुंचीं ताकि वह दूर से देख सकें कि अतुल अपनी तस्वीरों जैसे ही दिखते हैं या नहीं. सुहासिनी ने शादी के लिए एक सख्त चेकलिस्ट बनाई थी. उनकी सबसे बड़ी शर्त थी वह किसी ऐसे पुरुष से शादी नहीं करना चाहती थीं जो महिलाओं को कमतर समझे. डॉ. अतुल उनकी इस कसौटी पर 100% खरे उतरे.

bollywoodlife.com photo
6/8

इस उम्र में क्यों करना चाहते थे शादी

जब सुहासिनी की मां ने अतुल से पूछा कि वह इस उम्र में शादी क्यों करना चाहते हैं, तो अतुल ने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबका दिल जीत लिया. अतुल ने कहा, "सुहासिनी जिंदगी भर अकेली रही है और आगे भी रह सकती है. मैं भी अकेला रह सकता हूं. लेकिन मैं अपनी जिंदगी में खुशी को एक मौका देना चाहता हूं.

bollywoodlife.com photo
7/8

मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर का मजेदार वाकया

जब दोनों शादी का रजिस्ट्रेशन कराने सरकारी दफ्तर पहुंचे, तो वहां एक बड़ा मजेदार वाकया हुआ. वहां मौजूद अधिकारी को लगा कि यह बुजुर्ग महिला अपनी पुरानी शादी का सर्टिफिकेट लेने आई है. लेकिन जब सुहासिनी ने कहा कि वे नई शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं, तो अधिकारी ने हैरान होकर पूछा, "आप और अंकल?" यह सुनते ही दोनों दफ्तर में ही ठहाका मारकर हंस पड़े.

bollywoodlife.com photo
8/8

15 सालों का खुशहाल सफर

सुहासिनी का मानना है कि समाज को कभी खुश नहीं किया जा सकता. जब उन्होंने 26 साल की उम्र में शादी नहीं की थी, तब लोग ताने देते थे कि लड़की हाथ से निकल गई है और जब 60 की उम्र में शादी की, तब भी लोगों ने उन्हें जज किया. आज सुहासिनी 75 साल की उम्र पार कर चुकी हैं और डॉ. अतुल गुर्तु के साथ पिछले 15 से अधिक सालों से एक बेहद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

Tags:

  • Entertainment News
  • suhasini mulay
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Haunted 3D Echoes Of The Past Review: दर्दनाक चीखों के बीच दिखा सस्पेंस-डर का कॉम्बिनेशन, जानिए कैसी है Mimoh Chakraborty की फिल्म?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Haunted 3D Echoes Of The Past Review: दर्दनाक चीखों के बीच दिखा सस्पेंस-डर का कॉम्बिनेशन, जानिए कैसी है Mimoh Chakraborty की फिल्म?

    Haunted 3D Echoes of the Past Review: मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की फिल्म 'हॉन्टेड: 3डी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'हॉन्टेड: 3डी' आखिर कैसी फिल्म है.

  • Governor Movie X Reviews: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने मचाया धमाल, फिल्म देख लोग बोले- 'देसी धुरंधर'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Governor Movie X Reviews: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने मचाया धमाल, फिल्म देख लोग बोले- 'देसी धुरंधर'

    Governor X Reaction: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का अच्छा बज था और इसे सिनेमाघरों में देखने के बाद लोग तारीफ कर रहे हैं.

Latest News

इस एक्ट्रेस को 60 की उम्र में मिला था सच्चा प्यार, सोशल मीडिया पर हुई मोहब्बत और ढाई महीने के अंदर कर ली थी शादी

इस एक्ट्रेस को 60 की उम्र में मिला था सच्चा प्यार, सोशल मीडिया पर हुई मोहब्बत और ढाई महीने के अंदर कर ली थी शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा के सामने कैंची की तरह जबान चलाएगा कृष, नई मुसीबत को देगा दावत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा के सामने कैंची की तरह जबान चलाएगा कृष, नई मुसीबत को देगा दावत

'370 रुपये वसूलने के बहाने उस लड़की से...', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का फूहड़ कॉमेडी पर फूटा गुस्सा

'370 रुपये वसूलने के बहाने उस लड़की से...', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का फूहड़ कॉमेडी पर फूटा गुस्सा

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.