दुल्हन बनीं अदिति राव हैदरी
Aditi Rao Hydari Bridal Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक बार फिर अपने रॉयल लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार अदिति ने ऐसा ब्राइडल लुक अपनाया है. जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर अदिति की ये नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं. दरअसल, अदिति ने हाल ही में डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए एक फोटोशूट किया है, जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी नजर आईं. व्हाइट और गोल्डन कलर के लहंगे में अदिति का अंदाज बेहद रॉयल और ग्रेसफुल दिखा.