Aditi Sharma ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पति के आरोप पर बोलीं, 'मैं चेट भी करती हूं, तो...'
Aditi Sharma ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पति के आरोप पर बोलीं, 'मैं चेट भी करती हूं, तो...'
Aditi Sharma : टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं, उनके पति अभिनीत कौशक ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए क्या कुछ कहा आप भी देखिए?
Aditi Sharma on extra marital affair with Samarthya Gupta
टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 'खतरों के खिलाड़ी 14' की कंटेस्टेंट रह चुकीं अदिति इन दिनों शो 'अपोलोना- सपनों की ऊंची उड़ान' में नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने पति अभिनीत कौशिक (Abhineet Kaushik) के लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में हैं. अभिनीत ने दावा किया है, कि अदिति का अपने को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता (Samarthya Gupta) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, और उन्होंने उन्हें धोखा दिया है. अब अदिति ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई दी है.
2/8
Aditi Sharma pic
अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति अभिनीत को हमेशा इस बात से दिक्कत होती थी, कि वह किसी मेल को-स्टार से बात करती हैं, या दोस्ती का व्यवहार रखती हैं.
3/8
Aditi Sharma photo
उन्होंने आगे कहा, "यदि मैं किसी मेल से चैट करती हूं, तो भी उन्हें दिक्कत होती थी. यहां तक कि अगर मैं किसी मैसेज में 'हार्ट' वाला इमोजी भी भेजूं, तो वह इसे बड़ा मुद्दा बना देते थे."
Advertisement
4/8
Abhineet Kaushik
अदिति ने बताया कि जब वे अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए काउंसलिंग के लिए गए, तो काउंसलर ने साफ कहा, कि यह अभिनीत की इनसिक्योरिटी है, और यह सब उनके दिमाग की उपज है.
5/8
Samarthya Gupta
अदिति का कहना है, कि आज के समय में एक महिला के पास यह हक होना चाहिए, कि वह अपने को-एक्टर्स या किसी मेल फ्रेंड से बातचीत कर सके, लेकिन उनके पति उन्हें लगातार कैरेक्टर को लेकर जज करते थे, और उनकी आजादी पर सवाल उठाते थे.
6/8
Aditi Sharma husband Abhinit Sharma
उन्होंने आगे कहा, "एक अच्छा पति अपनी पत्नी पर इस तरह के आरोप नहीं लगाता. मुझे बार-बार खुद को गलत साबित करने की कोशिश में उलझाया गया, जिससे मैं अपने परिवार और दोस्तों से भी दूर होती जा रही थी."
Advertisement
7/8
Aditi Sharma instagram
इस पूरे विवाद के बीच अभिनीत कौशिक ने भी चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था, कि उन्होंने और अदिति ने 12 नवंबर 2024 को मुंबई के गोरेगांव में गुपचुप शादी की थी. यह शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी, लेकिन दोनों ने इसे सीक्रेट रखा था.
8/8
Aditi Sharma age
अभिनीत का कहना था, "अदिति को लगता था, कि शादी से उनके करियर पर असर पड़ेगा. उन्हें डर था, कि अगर शादी की बात सामने आई, तो उन्हें कम काम मिलेगा, या कम बजट में ऑफर किए जाएंगे. इसलिए मैंने उनके करियर को ध्यान में रखते हुए, इसे सीक्रेट रखने का फैसला किया."
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy