जब तलाक के बाद बिखर गए थे Aditya Chopra तब रानी मुखर्जी बनीं थीं सहारा
Aditya Chopra Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर, फिल्म मेकर और दिग्गज प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) पर्दे के पीछे रह कई प्रेम कहानियों को जन्म देते हैं, लेकिन खुद लाइमलाइट की चकाचौंध से कोसों दूर रहते हैं. हालांकि, वो भी प्यार के माया जाल से खुद को दूर नहीं रख पाए और उन्होंने भी मीडिया और गॉसिप गलियारों से दूर 'मर्दानी' (Mardaani) यानी रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ अपनी प्रेम कहानी (Love Story) लिखी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि, रानी के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि, आदित्या और रानी का रिश्ता कैसे शुरू हुआ था?