फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को हुई है रिलीज
अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के अलावा धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे सितारे नजर आए. गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है. फिल्म 'इक्कीस' को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. आइए जानते हैं कि अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म अपने नाना अमिताभ बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म के आगे कहां पर टिकती है.