'छपरी टिकटॉकर' कहकर उड़ाया गया मजाक, उसी ने रच डाला इतिहास, ऐसे किया डेब्यू की हिल गया बॉक्स ऑफिस
'छपरी टिकटॉकर' कहकर उड़ाया गया मजाक, उसी ने रच डाला इतिहास, ऐसे किया डेब्यू की हिल गया बॉक्स ऑफिस
बॉलीवुड का एक ऐसा सितारा जिसने अपनी पहली ही फिल्म से सबको चौंका दिया, जिसे कभी 'छपरी' जैसे कमेंट सुनने पड़े, उसी को आज सुपरस्टार कहा जा रहा है, जो आज आपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है. आइए जानते हैं वो कौन स्टार है?
23 दिसंबर 1997 को मुंबई में जन्मा एक ऐसा बच्चा जिसने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोशल मीडिया पर खूब नाम कमाया था. टिकटॉक के दौर में वह शाहरुख खान, रणबीर कपूर और दूसरे सितारों की नकल करते हुए, वीडियो बनाते थे. ये वीडियो युवाओं के बीच वायरल भी हुए, लेकिन बाद में यही उनकी इमेज के लिए परेशानी बन गए, तो चलिए जानते हैं, वो कौनसा एक्टर है, जिसने बॉलीवुड को एक ऐसी फिल्म दी जिसने तहलका मचा दिया, और नोटों की बारिश कर दी.
2/8
सिर्फ 28 साल में बना इंटरनेट सेंसेशन
जी हां, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले 'सयैयारा' फेम अहान पांडे हैं, आज आज अपना 28वां बर्थडे मना रहे हैं, ऐसे में आपको उनके जीवन से जुड़े उस पहलू की बात बताते हैं, जिसमें उनका जमकर मजाक उड़ाया गया था. जिसका खुलासा खुद फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया था, कि डेब्यू से पहले अहान के पुराने टिकटॉक वीडियो डिलीट करवा दिए गए थे, क्योंकि उनका स्टाइल 'क्रिंज' या 'छपरी' माना जा रहा था, जो फिल्म के हीरो की इमेज से मेल नहीं खा रहा था.
3/8
जब डायरेक्टर ने कहा था फुल छपरी
मोहित सूरी ने फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा से बातचीत में कहा था, कि अहान 'फुल छपरी' टिकटॉकर थे, जो बांद्रा स्टाइल में फ्रंट बेंच ऑडियंस के लिए परफॉर्म करते थे. यह फैसला फिल्म की रिलीज से पहले लिया गया था, ताकि दर्शक अहान को नए और मैच्योर अवतार में देख सकें.
Advertisement
4/8
पढ़ाई और ट्रेनिंग ने दी मजबूत नींव
अहान पांडे ने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से सिनेमैटिक आर्ट्स और फिल्म प्रोडक्शन में डिग्री ली. स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और निर्देशन की समझ ने उनकी एक्टिंग को और मजबूत बनाया. इसी वजह से 'सैयारा' में उनकी परफॉर्मेंस लोगों को इतनी रियल लगी कि लोगों ने खुद को उनकी कहानी से जोड़ लिया.
5/8
असिस्टेंट डायरेक्टर के एक्पीरियंस ने बदली सोच
2016 में आई शॉर्ट फिल्म 'फिफ्टी' में अहान अपने चाचा चंकी पांडे संग नजर आ चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने 'रॉक ऑन 2', 'फ्रीकी अली', 'मर्दानी 2' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रेलवे मेन' में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. यहीं से यशराज फिल्म्स से उनका जुड़ाव बढ़ा था.
6/8
'सैयारा' ने बनाया नेशन का हार्टथ्रोब
'सैयारा' में अहान ने अल्जाइमर से जूझती प्रेमिका के साथ एक वफादार प्रेमी का किरदार निभाया. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, और 550 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में शामिल हो गई. युवाओं ने अहान को हाथोंहाथ लिया और उन्हें 'डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिला.
Advertisement
7/8
फैमिली बैकग्राउंड और नेपोटिज्म पर जवाब
अहान, चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन हैं, लेकिन वह खुद को स्टारकिड नहीं मानते. उनका कहना है, कि उनके पिता चिक्की पांडे कोई फिल्म स्टार नहीं हैं, इसलिए उनकी जर्नी को नेपोटिज्म से जोड़ना गलत है.
8/8
अहान के आगे के सफर का क्या?
'सैयारा' की सफलता के बाद अहान अब यशराज फिल्म्स की एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म की तैयारी में जुटे हैं. इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर भी चर्चाएं हैं. टिकटॉक से बॉक्स ऑफिस तक का उनका सफर साबित करता है, कि सही मौका और मेहनत इतिहास रच सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy