तेजस रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut at Ayodhya: बॉलीवुड फिल्म स्टार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी तेजस (Tejas) के प्रमोशन में बिजी हैं। अदाकारा कंगना रनौत ने इससे पहले अपनी मूवी के प्रमोशन से बीच कुछ वक्त निकालकर अयोध्या नगरी पहुंच राम मंदिर के दर्शन किए। अदाकारा ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। जिसमें अदाकारा कंगना रनौत अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम मंदिर में दर्शन और पूजा करती दिखीं। यहां देखें सामने आईं अदाकारा कंगना रनौत की राम जन्मभूमि की लेटेस्ट तस्वीरें।