Aishwarya Rai से मानुषी छिल्लर तक, Miss World के मंच पर भारत की बेटियों के वो जवाब जो बने ताजपोशी की वजह
Aishwarya Rai से मानुषी छिल्लर तक, Miss World के मंच पर भारत की बेटियों के वो जवाब जो बने ताजपोशी की वजह
Miss World 2025 का आज यानी 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. फानलिस्ट में भारती की नंदिनी गुप्ता भी शामिल हैं. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अब तक इंडियन ब्यूटी क्वीन्स के उन जवाबों पर जिन्होंने उन्हें ताज का हकदार बनाया.
By: Sadhna Mishra |
Published: May 31 2025, 05:33 PM IST
Miss World Winners Answers: साल 1951 में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता यानी मिस वर्ल्ड (Miss World 2025) कम्पटीशन के मंच पर सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि दिमाग की दमक भी देखी जाती है. इस बार यह प्रतियोगिता भारत में तेलंगाना के हैदराबाद में हो रही है और सभी की निगाहें इस साल की विजेता पर टिकी हुई हैं. मिस वर्ल्ड कम्पटीशन में भारत ने अब तक 6 बार ताज जीता है. ऐसे में अब सभी लोग सातवीं बार भी भारत की जीत की ही उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस बार भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) कर रही हैं.
2/11
Winners Answers
पहली बार ताज जीतने वाली रीता फारिया (Reita Faria) से लेकर ऐश्वर्य राय, प्रियंका चोपड़ और मानुषी छिल्लर तक, भारत की बेटियों ने मिस वर्ल्ड के मंच पर ऐसे जवाब दिए कि दुनिया वाह-वाह कर उठी. आइए जानते हैं उन दिल जीतने वाले जवाबों को, जो उनकी ताजपोशी की असली वजह बनें.
3/11
Miss World Reita Faria
साल 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड (Miss World Reita Faria) का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. रीता फारिया पेशे से एक डॉक्टर थीं. वहीं प्रतियोगिता में जूरी ने जब उनसे पूछा कि वह डॉक्टर क्यों बनना चाहती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- 'भारत में स्त्री रोग विशेषज्ञों की जरूरत है.' फिर उनसे सवाल किया गया कि भारत में तो बहुत सारे बच्चे जन्म लेते हैं, तो फारिया ने कहा उसी संख्या को क करने की कोशिश करनी है. उनके इसी जवाब ने उन्हें ताज का हकदार बना दिया.
Advertisement
4/11
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. प्रतियोगिता में जब जूरी ने उनसे सवाल किया कि, मिस वर्ल्ड बनकर वह क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खास होना चाहिए? तो उन्होंने कहा- 'उन्होंने कहा खिताब जीतने के बाद वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी इमानदारी से निर्वहन करेंगी.
5/11
Aishwarya Rai
वहीं खासियत का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मिस वर्ल्ड विजेता (Miss World Winner) बनने वाला व्यक्ति निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए, जो दूसरों के बीच भेदभाव न करे.' उनका जवाब आज भी मिस वर्ल्ड के इतिहास के सबसे बेहतरीन जवाबों में गिना जाता है.
6/11
Diana Hayden
इस लिस्ट में डायना हेडन (Diana Hayden) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साल 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. कम्पटीशन में जूरी ने उनसे सवाल किया कि 'खिताब जीतने के बाद मिले पैसों का वो क्या करेंगी, क्या वह दान करेंगी?' इस सावल का डायना ने बड़ी ही ईमानदारी से जवाब देते हुए कहा- नहीं मैं प्राइज मनी को किसी को दान नहीं करूंगी.
Advertisement
7/11
Diana Hayden Answer
डायना (Diana Hayden Answer) ने कहा कि, वह प्रतियोगिता में मिले पैसों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बांटेगी और अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करेगी. उसका जवाब बहुत ही मानवीय और वास्तविक लगा और इसी जवाब ने एक्ट्रेस को मिस वर्ल्ड का ताज दिला दिया.
8/11
Yukta Mukhi
साल 1999 की प्रतियोगिता में युक्ता मुखी (Yukta Mukhi) से जूरी ने पूछा कि, उनका फेवरेट फूड क्या है और अगर वो दुनिया में कुछ बन जाएं, तो किस देश में घूमना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में युक्ता ने कहा कि उन्हें 20 सालों से भारतीय खाना पसंद है और वह इससे बोर नहीं होती हैं और वह इसे ही आगे भी खाती रहेंगी. उन्होंने आगे कहा कि वह ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहेंगी और पेरिस जाने की इच्छा भी जताई.
9/11
Priyanka Chopra
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के सिर पर सजा था. कम्पटीशन में जूरी ने उनसे पूछा था- इस प्रतियोगिता को लेकर उनपर दबाव कैसा है और वो सबसे सफल महिला किसे कहती हैं. इस पर प्रियंका ने जवाब दिया था कि- उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है, क्योंकि वह कई प्रतियोगियों से प्रेरित हैं.
Advertisement
10/11
Priyanka Chopra Answer
इसके अलावा उन्होंने (Priyanka Chopra Answer) कहा कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल मानती हैं, क्योंकि उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों की भलाई की और उनकी एक मुस्कान के लिए पूरी जिंदगी खपा दी. यह जवाब आज भी युवाओं को प्रेरित करता है.
11/11
Manushi Chhillar
साल 2017 में मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने यह ताज अपने नाम किया था. प्रतियोगिता में उनसे पूछा गया कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इस पर मानुषी ने जवाब दिया- 'मां, क्योंकि वह बिना किसी सैलरी के सबसे बड़ा योगदान देती हैं.' उनका जवाब पूरी दुनिया में वायरल हुआ और उन्होंने ताज जीत लिया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy