भाविन भानुशाली बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोज
Bhavin Bhanushali-Disha Chandreja Wedding Photos: एंटरटेंमेंट की दुनिया में इस समय शादियों का सीजन जोर पर है और सेलेब्स लगातार अपनी खुशियों को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब 'स्प्लिट्सविला' फेम भाविन भानुशाली भी शादीशुदा क्लब में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा चंद्रेजा संग सात फेरे ले लिए हैं. कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो चुकी हैं.