Image credits by: instagram/aksharasingh
अक्षरा सिंह हैं काफी बेबाक
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ गाने करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके तमाम चाहने वाले फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के लिए काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया कि वह और अक्षय कुमार गाना करने जा रहे हैं. इसी बीच आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने एक बार भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर जमकर निशाना साधा था. एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा था कि उनका किसी ने साथ नहीं दिया था.