Akshay Kumar
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार एक बार फिर अपने दमदार ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी है, उनकी अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2', जिसमें वे मशहूर वकील सी शंकरण नायर की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया, जिसमें वो एक कथकली डांसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं. भारी मेकअप, लंबे नाखून और ट्रेडिशनल डांस कॉस्ट्यूम में अक्षय को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है.