अक्षय कुमार की टॉप फर्स्ट वीकेंड ग्रोसर फिल्मों में नहीं एंट्री कर पाई सम्राट पृथ्वीराज
साल 2022 बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए खास अच्छा नहीं रहा। इस साल में सुपरस्टार अक्षय कुमार की 2 फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही दर्शकों के बीच खास उत्साह नहीं पैदा कर सकी। सुपरस्टार अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म बच्चन पांडे और हाल ही में थियेटर पहुंची यशराज बैनर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। रिलीज के तीन दिन के बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। यही वजह है कि फिल्म सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार की टॉप फर्स्ट वीकेंड ग्रोसर फिल्मों में जगह नहीं बना सकी है। देखें लिस्ट।