ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • रहमान डकैत से लेकर गब्बर तक... विलेन होकर भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा गए ये एक्टर्स, खौफ के आगे फीकी पड़ी हीरो की चमक

रहमान डकैत से लेकर गब्बर तक... विलेन होकर भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा गए ये एक्टर्स, खौफ के आगे फीकी पड़ी हीरो की चमक

Akshaye Khanna Dhurandhar Rahman Dacait: बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर हमेशा से माना जाता रहा है, कि एंड में विलेन का खात्मा कर हीरो सब ठीक कर देता है, और लोगों को भी ये कॉन्सेप्ट पसंद आता था, लेकिन अब दर्शकों को फिल्म के हीरो से ज्यादा इसके खलनायक और उसके किरदार ज्यादा भाने लगे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 17 2025, 01:12 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
जब विलेन बने स्टार, हीरो की चमक भी पड़ी फीकी
1/8

जब विलेन बने स्टार, हीरो की चमक भी पड़ी फीकी

बॉलीवुड में सालों तक यही माना जाता रहा कि फिल्म का असली हीरो वही होता है जो अंत में जीतता है. विलेन सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाने का जरिया होता था, लेकिन अब दौर बदल चुका है. आज थिएटर में हीरो की एंट्री से ज्यादा सीटियां और तालियां विलेन की एंट्री पर बज रही हैं. उनका अंदाज, डायलॉग, हिंसा और स्टाइल दर्शकों को खूब भा रहा है. कई बार तो विलेन ही फिल्म का सबसे यादगार चेहरा बन जाता है.

स्वैग और स्टाइल वाले खलनायक बन रहे पसंद
2/8

स्वैग और स्टाइल वाले खलनायक बन रहे पसंद

आज का दर्शक सिर्फ अच्छे और बुरे की लड़ाई नहीं देखना चाहता, बल्कि दमदार किरदार चाहता है. यही वजह है कि ग्रे शेड वाले, स्वैग से भरपूर विलेन सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक छाए हुए हैं. उनके गाने ट्रेंड कर रहे हैं, डायलॉग मीम बन रहे हैं और लुक्स फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं. आइए नजर डालते हैं उन विलेन पर जिन्होंने हीरो से ज्यादा लाइमलाइट बटोरी.

रहमान डकैत, अक्षय खन्ना (धुरंधर)
3/8

रहमान डकैत, अक्षय खन्ना (धुरंधर)

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है. उनका खतरनाक लेकिन स्टाइलिश अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. खास तौर पर उन पर फिल्माया गया FA9LA गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. कुछ सेकंड का उनका डांस, जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया, इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, लेकिन चर्चा में अक्षय खन्ना का विलेन अवतार है.

Advertisement
अबरार हक, बॉबी देओल (एनिमल)
4/8

अबरार हक, बॉबी देओल (एनिमल)

फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने बिना एक भी डायलॉग बोले खौफ पैदा कर दिया. अबरार हक का उनका किरदार हिंसा और नजरों से बोलने वाली एक्टिंग का बेहतरीन उदाहरण बना. फिल्म का 'जमाल कुडू' गाना और बॉबी का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

अलाउद्दीन खिलजी, रणवीर सिंह (पद्मावत)
5/8

अलाउद्दीन खिलजी, रणवीर सिंह (पद्मावत)

'पद्मावत' में रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी आज भी याद किया जाता है. उनका खतरनाक लुक, आक्रामक अंदाज और 'खली बली' गाना दर्शकों के बीच सुपरहिट रहा. 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई लोगों के लिए असली हीरो वही थे.

राकेश महदकर, रितेश देशमुख (एक विलेन)
6/8

राकेश महदकर, रितेश देशमुख (एक विलेन)

'एक विलेन' में रितेश देशमुख ने साइको किलर का ऐसा रोल निभाया कि लोग हैरान रह गए. शांत चेहरा और खतरनाक सोच वाला यह किरदार 2014 की सबसे चर्चित परफॉर्मेंस में शामिल रहा.

Advertisement
राहुल मेहरा, शाहरुख खान (डर)
7/8

राहुल मेहरा, शाहरुख खान (डर)

1993 की फिल्म 'डर' में शाहरुख खान ने स्टॉकर राहुल मेहरा बनकर इतिहास रच दिया. 'क-क-किरण' आज भी याद किया जाता है, और शाहरुख इस फिल्म में हीरो से ज्यादा छा गए थे.

गब्बर सिंह, अमजद खान (शोले)
8/8

गब्बर सिंह, अमजद खान (शोले)

बात हो विलेन की और गब्बर सिंह का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता. शोले के अमजद खान आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक विलेन माने जाते हैं. बहरहाल, आज के बॉलीवुड की कहानियां साबित कर रही हैं, कि मजबूत कहानी के साथ दमदार विलेन हो, तो फिल्म की आधी जीत तय है. शायद इसलिए अब दर्शक कहने लगे हैं, हीरो आए या जाए, विलेन याद रहना चाहिए.

Tags Akshaye Khanna dhurandhar Entertainment News Rahman Dacait Ranveer Singh
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

शॉकिंग खुलासा: Deepika Padukone के पिता प्रकाश ने सालों पहले 'बहन' संग की शादी, विदेश में जाकर बसाया घर

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.