दूसरी बार कान्स के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट
Cannes Film Festival 2026: दुनिया के सबसे बड़े और पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) का खुमार सितारों पर छाने लगा है. फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इस इवेंट में हर साल दुनियाभर के सितारों का रेड कार्पेट पर जलवा देखने को मिलता है. बॉलीवुड की भी कई हसीनाएं इस फेस्टिवल में अपनी हुस्न और ड्रेस का जलवा दिखाने के लिए रेड कार्पेट पर उतरती हैं. पिछली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपना कान्स डेब्यू किया था.