• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Bollywood News
  • Photos
  • कैसे राख से उठकर दोबारा जी उठीं Ameesha Patel? पिता से कानूनी जंग से चेक बाउंस के आरोप तक, इन विवादों ने हिला डाला था बॉलीवुड

कैसे राख से उठकर दोबारा जी उठीं Ameesha Patel? पिता से कानूनी जंग से चेक बाउंस के आरोप तक, इन विवादों ने हिला डाला था बॉलीवुड

Ameesha Patel News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 9 जून 2026 को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आइए एक्ट्रेस की लाइफ के उन डार्क सीक्रेट्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को पूरी तरह से तोड़ दिया था.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 09 2026, 07:04 AM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/9

कैसे राख से उठकर दोबारा जी उठीं Ameesha Patel?

Ameesha Patel Controversies: सिनेमा और पर्दे की चकाचौंध के पीछे अक्सर ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा ड्रामेटिक होती हैं. ऐसी ही एक कहानी है बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की, जो एक समय में देश की धड़कन रहीं. हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों की लाइफ वो सब कुछ देखा जो एक इंसान को तोड़ सकता है. पारिवारिक कलह, कोर्ट के चक्कर और आर्थिक तंगी जैसी कई दिक्कतों का सामना कर चुकी अमीषा ने गिरकर वापस अपना मुकाम बनाया है.

bollywoodlife.com photo
2/9

कब और कहां हुआ था Ameesha Patel का जन्म?

9 जून 1975 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में जन्मी अमीषा पटेल 9 जून 2026 को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर आइए आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे विवादों से रूबरू करवाते हैं, जिन्होंने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को एक बार फिर साबित किया.

bollywoodlife.com photo
3/9

धमाकेदार शुरुआत और फिर ग्रहण

अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई करके भारत वापस आने के बाद अमीषा पटेल (Ameesha Patel Debut Movie) को राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना...प्यार है' का ऑफर मिला और एक्ट्रेस ने साल 2000 में ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म के साथ धमाकेदार डेब्यू किया और साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन गईं. लेकिन किसे पता था कि इतनी सक्सेस मिलने के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा ढलान आने वाला था, जहां से वापसी नामुमकिन सी दिखने लगेगी.

bollywoodlife.com photo
4/9

अपनों से ही लड़ी कानूनी लड़ाई

अमीषा पटेल (Ameesha Patel Ke Vivad) की जिंदगी में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ तक आया जब उनके रिश्ते उनके अपने ही परिवार से खराब हो गए. साल 2004 में एक्ट्रेस ने अपने ही पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए के फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट और पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक लीगल नोटिस भेजा था.

bollywoodlife.com photo
5/9

पिता पर एक्ट्रेस ने लगाया था ये आरोप

अमीषा पटेल (Ameesha Patel Controversy) का आरोप था कि उनकी गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया. उस समय इस पारिवारिक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं और मीडिया ट्रायल शुरू हो गया. इस पर्सनल तनाव का सीधा असर उनके फिल्मी करियर पर पड़ा और वो फिल्मों से ज्यादा अदालती मामलों को लिए खबरों में रहने लगी.

bollywoodlife.com photo
6/9

चेक बाउंस और धोखाधड़ी केस

अमीषा पटेल का विवादों से नाता यहीं नहीं थमा. एक्टिंग करियर में ठहराव आने के बाद एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया, लेकिन वहां भी मुश्किलें कम नहीं हुईं. दरअसल, झारखंड के एक फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह एक्ट्रेस और उनक बिजनेस पार्टनर पर 'देशी मैजिक' नाम की फिल्म के नाम पर 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और चेक बाउंस का आरोप लगाया. बता दें कि, ये मामला सालों तक अदालत में चला और अमीषा को रांची की कोर्ट में सरेंडर तक करना पड़ा.

bollywoodlife.com photo
7/9

अमीषा पटेल के करियर पर क्यों लगा 'द एंड' का ठप्पा?

धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले के अलावा एक्ट्रेस पर कई इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और प्रोड्यूसर्स द्वारा पैसे लकर काम न करने या चेक बाउंस होने के आरोप लगे. जैसे-जैसे अमीषा पटेल से जुड़े ऐसे मामले में सामने आने लगे वैसे-वैसे मीडिया और क्रिटिक्स ने एक्ट्रेस ने करियर पर 'द एंड' का ठप्पा लगाना शुरू कर दिया था.

bollywoodlife.com photo
8/9

गुमनामी की दुनिया में जब खोने लगी अमीषा पटेल

साल 2010 से 2020 के बीच का समय अमीषा पटेल के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. इस दौरान उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल चुकी थीं, जो फिल्में आ रही थीं वो बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही थीं. वहीं गॉसिप कॉलमों में उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ, बोल्ड लुक्स और उनके कानूनी विवादों का मजाक उड़ने लगा और धीरे-धीरे उन्हें सिनेमा की दुनिया में भुलाया जाने लगा.

bollywoodlife.com photo
9/9

'गदर 2' से की महा-वापसी

हालांकि, जब इंडस्ट्री उन्हें गुमनामी की दुनिया में धकेल चुकी थी तक एक्ट्रेस ने 22 साल के लंबे गैप के बाद अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) के साथ धमाकेदार वापसी की. पहले लोग यही सोच रहे थे कि, क्या अमीषा स्क्रीन पर पहले वाला जादू बिखेर पाएंगी, लेकिन साल 2023 में ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने इतिहास रच दिया और एक्ट्रेस की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया. 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

Tags:

  • Ameesha patel
  • Bollywood news
  • Entertainment News
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: Biwi No.1 से हुई वरुण धवन की फिल्म की तुलना, जानिए कहां रह गई कमी?

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. चलिए जानते हैं कि लोग वरुण धवन की फिल्म के बारे में क्या बात कर रहे हैं.

  • Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Bandar X Review: Bobby Deol की 'बंदर' ने मचाया धमाल, लोग बोले- 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत करना'

    Bandar Review: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

Peddi Box Office Collection Day 8: तेजी से आगे बढ़ रही 'पेड्डी', 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है फिल्म

Peddi Box Office Collection Day 8: तेजी से आगे बढ़ रही 'पेड्डी', 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है फिल्म

Pranit More के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भेजा समन, '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट पर चला कानूनी डंडा

Pranit More के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भेजा समन, '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट पर चला कानूनी डंडा

Friday Theatre Release: सिनेमाघरों में 12 जून को 1 या 2 नहीं, रिलीज होंगी 6 मूवीज, लिस्ट पर डालें एक नजर

Friday Theatre Release: सिनेमाघरों में 12 जून को 1 या 2 नहीं, रिलीज होंगी 6 मूवीज, लिस्ट पर डालें एक नजर

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.